Homeमध्यप्रदेशराजगढ़ में चोर पकड़ने गई MP-UP पुलिस पर पथराव:3 पुलिसकर्मी घायल; अब...

राजगढ़ में चोर पकड़ने गई MP-UP पुलिस पर पथराव:3 पुलिसकर्मी घायल; अब 6 थानों की फोर्स के साथ अतिरिक्त एसपी दे रहे दबिश

राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के कड़िया गांव में चोरी के आरोपी को पकड़ने गई एमपी-यूपी पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर पथराव किया। मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यूपी के ललितपुर जिले में दर्ज चोरी के एक मामले के आरोपी की तलाश में ललितपुर पुलिस की सात सदस्यीय टीम बोड़ा थाना पुलिस के लगभग 10 कर्मियों के साथ कड़िया गांव पहुंची थी। पुलिस जैसे ही आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही थी, आरोपी के परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस दल पर पथराव शुरू देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस दल पर पथराव शुरू हो गया। पथराव में ललितपुर पुलिस का एक जवान मामूली रूप से घायल हुआ, जबकि बोड़ा थाना के आरक्षक कपिल अटारिया और विनोद अहिरवार को गंभीर चोटें आईं। तीनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल पचोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों आरक्षकों को बेहतर इलाज के लिए ब्यावरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथराव करने वाले आरोपियों को हिरासत में लिया घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह करीब पांच बजे से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के नेतृत्व में पचोर, तलेन, करणवास, नरसिंहगढ़ सहित छह थानों की पुलिस टीम ने कड़िया गांव में संयुक्त दबिश दे रहे है । पुलिस ने पथराव में शामिल कई आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और पथराव करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here