Homeमध्यप्रदेशनाली से हटा कचरा, सड़क निर्माण भी पूरा:वार्ड-12 के प्रभारी दरोगा रणजीत...

नाली से हटा कचरा, सड़क निर्माण भी पूरा:वार्ड-12 के प्रभारी दरोगा रणजीत कल्याणे बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; खुले चेंबर, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं बरकरार

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड-12 के प्रभारी दरोगा रणजीत कल्याणे बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ कर्मा नगर स्थित राधाकृष्ण नगर गली नंबर-2, संतोषी माता मंदिर के पास रहने वाले इंद्रजीत यादव ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि क्षेत्र की नाली में लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही थी। गंदगी और बदबू से रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ था। शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आने के बाद वार्ड-12 के प्रभारी दरोगा रणजीत कल्याणे ने मामले पर संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर सफाई अमला मौके पर पहुंचा और नाली की सफाई कराकर जमा कचरा हटाया गया। इसके बाद क्षेत्र में जल निकासी सुचारु हुई और रहवासियों को गंदगी से राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान सुदामा नगर में सड़क निर्माण पूरा, लोगों को मिली राहत सुदामा नगर निवासी मनीष जैन ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि सड़क का निर्माण अधूरा होने से बरसात में लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। सड़क पर फिसलन के कारण राहगीर गिर रहे थे और आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 83 के पार्षद जितेंद्र राठौर ने मामले पर संज्ञान लिया। उनके निर्देशो पर सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराया गया। इसके बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिली। इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में खुले चेंबर, बंद स्ट्रीट लाइट और गंदगी की समस्याओं से लोग परेशान स्कूल के सामने खुले सीवर चेंबर से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा देवेंद्र ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है कि संपत फार्म 7th क्रॉस रोड स्थित द विज किड्स प्री-स्कूल के सामने और आसपास पिछले करीब दो महीनों से कई सीवर चेंबर खुले पड़े हैं। सड़क भी बेहद खराब है। बरसात के कारण खुले चेंबर दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन फंस जाते हैं और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यहां रोजाना छोटे-छोटे बच्चों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ का आना-जाना रहता है। जिसके कारण हादसे का डर बना रहता है। दो महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में रहवासी परेशान बीके सिंधी कॉलोनी निवासी राजकुमार कुकरेजा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके क्षेत्र में पिछले दो महीनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। बाबा हरिकिशन मंदिर के पास रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। वेयरहाउस रोड पर आठ दिन से पड़ा चेंबर का मलबा संदीप सेवानी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है कि सियागंज वेयरहाउस रोड, पावर हाउस के सामने अंदर वाली गली में चेंबर की सफाई के बाद निकाला गया मलबा पिछले आठ दिनों से सड़क पर ही पड़ा हुआ है। इससे रास्ता प्रभावित हो रहा है और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देवास नाका से तलावली तक 90% स्ट्रीट लाइट बंद, हादसों का खतरा अवनीश उपाध्याय ने शिकायत दर्ज कराई है कि देवास नाका चौराहे से लेकर तलावली तक करीब 90 प्रतिशत स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। सड़क पर कई जगह गड्ढे और खुले जॉइंट हैं, जो बारिश में जलभराव के कारण दिखाई नहीं देते। इससे बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here