Homeमध्यप्रदेशसड़क-सीवेज समस्या दूर, कचरे का ढेर हटा; लोगों को राहत:वार्ड-48 के पार्षद...

सड़क-सीवेज समस्या दूर, कचरे का ढेर हटा; लोगों को राहत:वार्ड-48 के पार्षद अरविंद कुमार वर्मा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; वार्ड-79 में भी हुई त्वरित कार्रवाई

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड-48 के पार्षद अरविंद कुमार वर्मा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ अरेरा कॉलोनी निवासी अंबिका यादव ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि मई माह में सीवेज लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन लंबे समय तक निर्माण कार्य अधूरा पड़ा रहा। इससे क्षेत्रवासियों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही थी। बारिश के दौरान खोदी गई नाली और सीवेज का पानी ऊपर आने लगा, जिससे घरों का गंदा पानी भी बाहर भरने लगा और लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड-48 के पार्षद अरविंद कुमार वर्मा ने मामले का संज्ञान लिया। उनके प्रयासों से सड़क और सीवेज से जुड़ी समस्या का समाधान कराया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली और आवागमन सुचारु हो सका। एप से लोगों को मिल रहा समाधान वार्ड-79 में कचरे का ढेर हटाया गया, रहवासियों को मिली राहत जनता नगर-1, पीबीजीएम कॉलेज के पास रहने वाले रामेश्वर ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में लिखा गया था कि क्षेत्र में प्रतिदिन कचरे का ढेर लग जाता है, जिससे गंदगी और बदबू फैल रही है। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड-79 की पार्षद अंजू राजपूत ने मामले का संज्ञान लिया और सफाई कराकर कचरे का ढेर हटवाया। इसके बाद क्षेत्र साफ हुआ और रहवासियों को गंदगी से राहत मिली। भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, सफाई, पेयजल और सार्वजनिक सुविधाओं की समस्याएं बरकरार सड़क पर खतरनाक गड्ढा, हादसे का खतरा शरद नाईक ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है कि निर्वाणा हॉस्पिटल के सामने, साईथ एवेन्यू से माल जाने वाली सड़क पर डिवाइडर के पास मोड़ पर एक बड़ा और खतरनाक गड्ढा बन गया है। इस गड्ढे में फंसकर दोपहिया वाहन चालक अक्सर गिर जाते हैं और वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। द्वारका नगर में कचरे के ढेर और बदबू से रहवासी परेशान मोनिका माहेश्वरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि द्वारका नगर साईं मंदिर से कैंची छोला जाने वाले मार्ग पर भारी मात्रा में कचरा जमा है। शिकायत के मुताबिक, यह रहवासी क्षेत्र है, जहां लोगों को गंदगी और दुर्गंध के बीच रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। नालियां भी कचरे से भरी हुई हैं और लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कोहेफिजा में बार-बार टूट रही पाइप लाइन शहर के एक नागरिक ने अपनी पहचान छूपाकर शिकायत दर्ज कराई है कि कोहेफिजा स्थित केएफसी और यामाहा शोरूम के सामने झोपड़ी क्षेत्र से कोलार पानी की पाइप लाइन गुजरती है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पाइप लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त की जाती है और उससे पानी की चोरी हो रही है। नगर निगम की टीम मरम्मत करती है, लेकिन कुछ ही दिनों में पाइप दोबारा फूट जाती है। सार्वजनिक शौचालय महीनों से बंद, लोगों को हो रही परेशानी पवन मालवीय ने शिकायत दर्ज कराई है कि पुराने आरटीओ कार्यालय के पीछे, करबला रोड, वार्ड-8 स्थित सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। शिकायतकर्ता ने लिखा, पहले यहां पांच शौचालय संचालित थे, लेकिन अब केवल एक बचा है और वह भी बंद है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here