Homeमध्यप्रदेशधमाके से कांपा पुरानी इटारसी, विस्फोट का VIDEO:दुकान में रसोई गैस सिलेंडर...

धमाके से कांपा पुरानी इटारसी, विस्फोट का VIDEO:दुकान में रसोई गैस सिलेंडर फटा; पुलिस आरक्षक सहित 5 झुलसे

रविवार शाम पुरानी इटारसी इलाके में अंडे की दुकान में रसोई गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस आरक्षक समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रविवार शाम करीब 8:30 बजे हुआ। घायलों की पहचान आरक्षक राजकुमार, अनुपम, कमल, अंशु और सुभाष व्यक्ति के रूप में हुई है। आरक्षक राजकुमार घटना के समय क्षेत्र में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और सीधे धमाके की चपेट में आ गए। हादसे से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए- घायलों को पहुंचाया अस्पताल धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी पांचों घायलों को तत्काल इटारसी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रख रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र को सील कर दिया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम धमाके के कारणों की गहन जांच कर रही है, जिसमें गैस लीकेज या किसी अन्य तकनीकी खराबी की संभावनाओं को खंगाला जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here