Homeमध्यप्रदेशएमपी को 3 साल में 10 वंदे भारत ट्रेन:आम यात्रियों के लिए...

एमपी को 3 साल में 10 वंदे भारत ट्रेन:आम यात्रियों के लिए 14 ‘अमृत भारत’ रेल हुई शुरू… कांग्रेस सांसद को मिला जवाब

ट्रेन के सफर में जब बात वीआईपी सहूलियत और रफ्तार की आती है तो ‘वंदे भारत’ का नाम सबसे आगे रखा जाता है, लेकिन आम यात्रियों की दैनिक जरूरतों और किफायती सफर का असली सहारा ‘अमृत भारत’ ट्रेनें बन रही हैं। राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अशोक सिंह के सवाल के जवाब में रेल मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी अनुसार, मध्य प्रदेश के यात्रियों को तीन सालों में प्रीमियम सफर देने वाली 10 ‘वंदे भारत’ ट्रेनें मिली हैं, वहीं आम नागरिकों की जेब और सुगम सफर का ध्यान रखते हुए 14 ‘अमृत भारत’ ट्रेनों की सौगात भी मिली है। वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियत वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से वातानुकूलित (Full AC Chair Car) ट्रेन है, जिसे उच्च गति, आधुनिक सुख-सुविधाओं और प्रीमियम सफर चाहने वाले यात्रियों के लिए तैयार किया गया है। यह ट्रेन सेल्फ-प्रोपेल्ड इंजन तकनीक पर काम करती है, जिससे यह बहुत कम समय में तेज रफ्तार पकड़ लेती है। सुरक्षा के लिए इसमें ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली और ‘कवच’ एंटी-कोलिजन तकनीक मौजूद है। इसकी बोगियों में 180-डिग्री घूमने वाली गद्देदार सीटें, ऑन-बोर्ड वाई-फाई और प्रीमियम कैटरिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसका किराया सामान्य ट्रेनों की तुलना में अधिक होता है। अमृत भारत एक्सप्रेस की खासियत अमृत भारत एक्सप्रेस को मुख्य रूप से गैर-वातानुकूलित (नॉन एसी स्लीपर और अनारक्षित) बोगियों के साथ डिजाइन किया गया है, ताकि आम नागरिक बेहद किफायती दाम पर सुविधाजनक सफर कर सकें। इस ट्रेन के आगे और पीछे दोनों तरफ इंजन लगे होते हैं। पुश-पुल तकनीक, जिससे झटके नहीं लगते और रफ्तार तेजी से बढ़ती है। आम यात्रियों की सहूलियत के लिए इसमें एर्गोनॉमिक स्लीपर सीटें, हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, आधुनिक एलईडी लाइट्स, सीलबंद गैंगवे, फोल्डिंग टेबल और बेहतर बायो-टॉयलेट दिए गए हैं। कम बजट में लंबी दूरी तय करने वाले आम यात्रियों और मजदूरों के लिए यह ट्रेन सबसे बड़ा सहारा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here