Homeमध्यप्रदेशराजगढ़ में तालाब में गिरी कार, 5 दोस्तों की मौत:गेट हो गए...

राजगढ़ में तालाब में गिरी कार, 5 दोस्तों की मौत:गेट हो गए लॉक, कांच तोड़कर निकाले शव; बेटे का रिश्ता तय करने जा रहे थे

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार दोपहर सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत हो गई। शाजापुर जिले से खुजनेर के खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रही कार भीलखेड़ी जोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। देखते ही देखते कार पानी में डूब गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद क्रेन और रस्सी की मदद से कार को बाहर निकाला। गाड़ी के दरवाजे लॉक होने से पिछला कांच तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। कार का अगला हिस्सा पूरा डूबा था खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि दोपहर 12:40 बजे हादसे की सूचना मिली थी। करीब 5 मिनट में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उस समय कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पानी में डूबा था, जबकि पिछला हिस्सा दिखाई दे रहा था। कार को पहले रस्सी से बाहर खींचा गया। पांचों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों के आधार कार्ड से उनकी पहचान शाजापुर जिले के रहने वालों के रूप में हुई। इसके बाद शाजापुर पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। 4 तस्वीरें देखिए… खाटू श्याम दर्शन के साथ बेटे का रिश्ता देखने भी जा रहे थे पुलिस और परिजनों के मुताबिक, सभी मृतक शाजापुर जिले के अरंडिया और अरनियाखुर्द गांव के रहने वाले थे। वे राजगढ़ में खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। मृतक गोविंद तिवारी अपने बेटे के रिश्ते की बात करने भी जा रहे थे, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया। दो गांवों में पसरा मातम, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत अरनियाखुर्द गांव के तीन और अरंडिया गांव के दो लोगों की हादसे में जान गई। अरनियाखुर्द में एक ही ब्राह्मण परिवार के दो सदस्यों की मौत से मातम छा गया। जिस शहर में बेटे के लिए बहू तलाशने की उम्मीद लेकर परिवार निकला था, उसी शहर में उनके शव देखकर परिजन बिलख पड़े। अरंडिया गांव में भी दो लोगों की मौत से शोक का माहौल है। कौन क्या करता था तेज रफ्तार से हादसे की आशंका प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना माना जा रहा है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर तालाब में सर्च ऑपरेशन भी कराया। सभी शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच जारी है

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here