Homeमध्यप्रदेशभाजपा नेत्री की कार ने मासूम बच्चे को कुचला:ड्राइवर ने चलते वाहन...

भाजपा नेत्री की कार ने मासूम बच्चे को कुचला:ड्राइवर ने चलते वाहन का गेट खोला, बाइक टकराई; पोते की मौत, दादा घायल

मध्यप्रदेश के भिंड में दादा के साथ बाजार जा रहे चार साल के मासूम की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-719 पर भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा की ब्रेजा कार का गेट चलते वाहन में ड्राइवर ने अचानक खोल लिया। ओवरटेक कर रही बाइक उससे टकरा गई। टक्कर के बाद मासूम उछलकर सड़क पर गिरा और कार के पहिए के नीचे आ गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर दी और हाईवे पर जाम लगा दिया। बाइक से कार को ओवरटेक कर रहे थे देहात थाना क्षेत्र के कनकूरा गांव के पास शनिवार शाम यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, चार वर्षीय देवांश यादव अपने दादा सुनील यादव के साथ बाइक से भिंड बाजार जा रहा था। कुंवारी नदी पुल के पास वे ब्रेजा कार को ओवरटेक कर रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि देवांश उछलकर सड़क पर जा गिरा और कार के पहिए की चपेट में आ गया। सिर पर पहिया गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दादा सुनील यादव भी घायल हुए हैं। गुटखा थूकने के लिए खोला था गेट प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक चलते वाहन में गुटखा थूकने के लिए गेट खोल रहा था। इसी वजह से बाइक सीधे दरवाजे से टकरा गई। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। देवांश के पिता दुर्गेश यादव ट्रक ड्राइवर हैं। परिवार के मुताबिक, देवांश उनका इकलौता बेटा था। वीडियो बना रहे युवक से भी मारपीट
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक ने कहा, “मैं क्या करूं, मैंने कुछ नहीं किया।” इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे राहुल शर्मा नाम के युवक ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया। आक्रोशित लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। मारपीट में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाईवे पर आधा किमी तक लगा जाम सूचना मिलते ही फूप और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। हाईवे पर करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, जिसे बाद में खुलवाया गया। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस ने ब्रेजा कार जब्त कर ली है। देवांश के ताऊ की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here