Homeमध्यप्रदेशगंजबासौदा में 3 घंटे बिजली बंद रहेगी:सुबह 11 से दोपहर 2 बजे...

गंजबासौदा में 3 घंटे बिजली बंद रहेगी:सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मेंटेनेंस और पोल शिफ्टिंग होगी

गंजबासौदा में शनिवार को बहलोट क्षेत्र और आसपास के इलाकों में दोपहर के वक्त 3 घंटे बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी 11 केवी बहलोट फीडर पर मेंटेनेंस और पोल शिफ्टिंग का काम करेगी, जिसकी वजह से सप्लाई बंद रखी जाएगी। बिजली कंपनी के अधिकारी करण सिंह के मुताबिक, 11 केवी बहलोट फीडर पर पोल सेटिंग और मेंटेनेंस का काम तेजी से निपटाया जाना है। इसके लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय तय किया गया है, ताकि कर्मचारी बिना किसी खतरे के काम पूरा कर सकें। ये इलाके रहेंगे प्रभावित इस कटौती का सीधा असर बहलोट क्षेत्र और बहलोट बाईपास मार्ग से जुड़े इलाकों पर पड़ेगा। इस दौरान इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। समय में हो सकता है बदलाव, जरूरी काम पहले निपटाएं कंपनी अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे सुबह 11 बजे से पहले ही पानी भरने जैसे अपने जरूरी काम निपटा लें। उन्होंने यह भी साफ किया कि कटौती का समय लगभग 3 घंटे का रहेगा, लेकिन काम की स्थिति और जरूरत के हिसाब से इसे थोड़ा-बहुत बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here