Homeमध्यप्रदेशCM ने किसानों से कहा- अपनी जमीन मत बेचना:केन-बेतवा से गांव-गांव तक...

CM ने किसानों से कहा- अपनी जमीन मत बेचना:केन-बेतवा से गांव-गांव तक पानी पहुंचेगा, पन्ना में अगले साल से मेडिकल कॉलेज शुरू होगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 24 जुलाई को पन्ना जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां विभिन्न विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री सीधे प्रसिद्ध श्री जुगल किशोर मंदिर गए, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्होंने आगामी गुरु पूर्णिमा महोत्सव की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इसके बाद होमगार्ड मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड हीरों, वीरों और महावीरों की पावन भूमि है। मुख्यमंत्री ने आल्हा-ऊदल के शौर्य और रत्नगर्भा माटी को नमन करते हुए कहा कि पन्ना ने अपने हीरों से मध्य प्रदेश को वैश्विक पहचान दी है। पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी राशि समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर क्षेत्र के लिए लगभग 184 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने एक सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के लगभग 35 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के बैंक खातों में 210 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे अंतरित की। मुख्यमंत्री ने जनसभा में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के किसान पंजाब-हरियाणा को पीछे छोड़ेंगे। उन्होंने किसानों से अपनी जमीन न बेचने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर उन्होंने आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। सीएम ने कहा- केन-बेतवा परियोजना से मिलेगा पानी कृषि और किसान कल्याण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से बुंदेलखंड के गांव-गांव तक पानी पहुंचेगा, जिससे किसानों की स्थिति में अभूतपूर्व सुधार होगा और आने वाले समय में यहां का फसल उत्पादन पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ देगा। उन्होंने किसानों से अपनी कीमती जमीन न बेचने की भावुक अपील करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार सिंचाई और बिजली का पूरा प्रबंध कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी विकास परियोजना के लिए किसान की जमीन ली जाती है, तो उसे बाजार दर से चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है। अलगे साल से मेडिकल कॉलेज शुरू होगा ​इस दौरान मंच से उन्होंने घोषणा की कि पन्ना में अगले वर्ष से मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जबकि बृजपुर में नया शासकीय महाविद्यालय खोला जाएगा। इसके अलावा उन्होंने भगवान जुगल किशोर मंदिर के सर्वांगीण विकास के लिए पर्याप्त बजट देने और क्षेत्र की सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण की भी स्वीकृति दी। कार्यक्रम में खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here