Homeमध्यप्रदेशअधिकारी की नीम करोली धाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का VIDEO:बजरंग दल ने...

अधिकारी की नीम करोली धाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का VIDEO:बजरंग दल ने कहा- लग रहा था ऑफिस में घुसकर मारे, अफसर होने पर शांत रहे

दमोह में महिला और बाल विकास विभाग के सहायक संचालक अनिल जैन का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। वीडियो में अफसर उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध नीम करोली कैंची धाम और वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं पर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं, जिससे हिंदू संगठनों में गुस्सा फैल गया है। वीडियो में सहायक संचालक अनिल जैन नीम करोली धाम में जुटने वाली भक्तों की भीड़ की तुलना बेहद मल से करते दिख रहे हैं। वीडियो में वे कहते सुने जा रहे हैं कि जैसे बहुत ढेर सारा खाने पर कुछ अंदर जाता है और कुछ बाहर आता है, ठीक उसी तरह यह भीड़ भी है। बजरंग दल के जिला संयोजक गोलू चौबे ने आरोप लगाया कि अफसर वहां दर्शन करने नहीं बल्कि मौज-मस्ती करने गए थे और अपनी फेसबुक आईडी से ऐसी टिप्पणी कर उन्होंने करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। बजरंग दल और विहिप ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन शुक्रवार शाम विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अफसर अनिल जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सख्त मांग की। उन्होंने कहा कि लग तो रहा था कि ऑफिस में घुसकर मारे, पर अफसर होने से शांत रह गए। संगठन के सदस्यों का कहना है कि वे अभी कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं, लेकिन अगर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई नहीं की तो वे अपने तरीके से जवाब देने को मजबूर होंगे। पुलिस ने शुरू की जांच मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here