Homeमध्यप्रदेशगोली मारकर भाग रहा था हमलावर, टीआई ने दबोचा, VIDEO:उज्जैन पुलिस ने...

गोली मारकर भाग रहा था हमलावर, टीआई ने दबोचा, VIDEO:उज्जैन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; आरोपी बोला- 4 और लोगों को मारना था

मध्यप्रदेश के उज्जैन में दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मार दी गई। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से भाग गया। कुछ ही देर में पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने का VIDEO सामने आया है। घटना शहर के टावर चौक में शुक्रवार दोपहर की है। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह 3-4 और लोगों को भी गोली मारने वाला था। पुलिस अब उसके इस दावे और मानसिक स्थिति की जांच कर रही है। भागने के दौरान वह घायल भी हो गया। शख्स के पेट में घुसी गोली, गंभीर घायल
पुलिस के मुताबिक, प्रभुलाल मालवीय (50) ने अब्दालपुरा निवासी आशुतोष सोनी पर टॉवर चौक पर गोली चला दी। गोली आशुतोष के पेट में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। आरोपी की पकड़ने की तत्वीरें
शहरभर में नाकाबंदी, टोल नाके पर दबोचा
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद देवास गेट थाना क्षेत्र के हरिओम टोल नाके के पास उसे घेर लिया गया। बचने के लिए भागते समय आरोपी घायल हो गया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। VIDEO में दिखा पुलिस का एक्शन आरोपी को माधव नगर थाना टीआई गजेंद्र पचौरिया और उनकी टीम ने पकड़ा। गिरफ्तारी का VIDEO सामने आया है, जिसमें पुलिस आरोपी को काबू में करती दिखाई दे रही है। आरोपी बोला- मुझे परेशान करता था प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि आशुतोष सोनी उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसी वजह से उसने गोली चलाई। आरोपी ने यह भी कहा कि वह 3-4 अन्य लोगों को भी गोली मारने वाला था। पुलिस उसके इस बयान की जांच कर रही है। मानसिक स्थिति की भी होगी जांच सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लगी। इसलिए इस पहलू की भी जांच कराई जाएगी। घटना में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया गया है। पुलिस हमले के पीछे की वास्तविक वजह की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here