राजा रघुवंशी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिलने के बाद सोनम रघुवंशी की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द करते हुए तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। साथ ही ट्रायल कोर्ट को छह महीने के भीतर सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि सोनम कब जेल जाएगी, क्या उसे फिर से जमानत मिल सकती है और क्या इस साल के प्रमुख त्योहार उसे जेल में बिताने पड़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट के 3 बड़े निर्देश क्या त्योहार जेल में बीत सकते हैं? यदि सरेंडर के बाद सोनम को नियमित जमानत नहीं मिलती तो इस साल के कई प्रमुख त्योहार वह जेल में ही बिता सकती है। सावन का महीना 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा। इसी दौरान हरियाली तीज, सावन सोमवार और अन्य धार्मिक पर्व पड़ेंगे। सरेंडर की समय-सीमा भी इसी अवधि में समाप्त हो रही है। अब तक कितने दिन जेल और कितने दिन बाहर रही? सोनम रघुवंशी 9 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद उसे पुलिस रिमांड और फिर न्यायिक हिरासत में रखा गया। बाद में उसे जमानत मिली थी। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तय समय पर सरेंडर करने पर उसके अगस्त के दूसरे पखवाड़े में दोबारा जेल पहुंचने की संभावना है। 6 महीने में ट्रायल पूरा करने का आदेश क्यों अहम है? सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को छह महीने में सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया है, ताकि मामला लंबे समय तक लंबित न रहे और पीड़ित पक्ष व आरोपी दोनों को समयबद्ध न्याय मिल सके। यदि इस अवधि में फैसला नहीं आता तो सोनम के पास फिर से नियमित जमानत मांगने का कानूनी विकल्प रहेगा। राजा के परिवार ने फैसले का किया स्वागत सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राजा रघुवंशी के परिवार ने संतोष जताया है। राजा की मां उमा रघुवंशी और भाई विपिन रघुवंशी ने इसे न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि छह महीने के भीतर ट्रायल पूरा होगा और परिवार को न्याय मिलेगा। ———————————————————— ये खबरें भी पढ़ें… सोनम रघुवंशी फिर जेल जाएगी, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी। कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका पर सुनवाई के बाद गुरुवार को फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। यानी सोनम को फिर जेल जाना होगा। पूरी खबर पढ़ें राजा हत्याकांड-सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को सरेंडर की सलाह दी सुप्रीम कोर्ट ने वारदात के बाद सोनम के व्यवहार और कानूनी तर्कों पर भी सवाल उठाए। अदालत ने पूछा कि गिरफ्तारी के समय कारण नहीं बताए जाने का मुद्दा पहले क्यों नहीं उठाया गया? इस पर सोनम के वकील ने निर्देश लेने के लिए समय मांगा और कहा कि वे गुरुवार तक अपना जवाब दाखिल करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
