Homeमध्यप्रदेशगर्लफ्रेंड की साजिश में फंसे बेटे को छुड़ाने पहुंचे पिता,VIDEO:अश्लील वीडियो बनाकर...

गर्लफ्रेंड की साजिश में फंसे बेटे को छुड़ाने पहुंचे पिता,VIDEO:अश्लील वीडियो बनाकर गैंग ने फिरौती वसूली; कई लोगों को हनीट्रैप में फंसा चुके

उज्जैन में हनीट्रैप और अपहरण के एक मामले की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी आर्यन ने अपनी गर्लफ्रेंड को हनीट्रैप की साजिश में शामिल किया था। नानाखेड़ा थाना पुलिस पहले ही गिरोह का पर्दाफाश कर चुकी है। युवती ने इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान बनाकर युवक से दोस्ती की और मिलने बुलाया। इसके बाद गिरोह ने उसका अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाया और फिरौती वसूली। दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि गिरोह पहले भी शंकरपुर क्षेत्र के एक युवक को इसी तरह हनीट्रैप में फंसाकर रुपए वसूल चुका है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने अन्य लोगों को भी इसी तरह निशाना बनाया था या नहीं। पीड़ित हैदर को पिता के हवाले करने का वीडियो दैनिक भास्कर के हाथ एक एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज लगा है। इसमें सफेद कार में सवार आरोपी पीड़ित हैदर को उसके पिता के हवाले करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में फ्रीगंज क्षेत्र में कार रुकती है। पहले दो आरोपी उतरकर रेकी करते हैं। इसके बाद एक आरोपी हैदर के पिता को कार तक लाता है। बातचीत के बाद पिता बेटे को लेकर वहां से निकल जाते हैं। खुद को “दबंग हिंदू सेना” का संस्थापक बताता है आरोपी जांच में पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा खुद को “दबंग हिंदू सेना” का संस्थापक बताता है। पुलिस गुरुवार को गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। फरार युवती की तलाश में एक टीम सीहोर रवाना की जा रही है। अब जानिए कैसे अपना टारगेट चुनता था गिरोह? पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह पहले ऐसे लोगों की जानकारी जुटाता था, जिनके पास हाल ही में बड़ी रकम आई हो या जिन्हें आसानी से हनीट्रैप में फंसाया जा सके। आरोपी इदरीश पटेल ने हैदर की इंस्टाग्राम आईडी और आर्थिक स्थिति की जानकारी गिरोह तक पहुंचाई। इसके बाद युवती ने दोस्ती कर मुलाकात तय की और साजिश को अंजाम दिया। इंस्टा पर ‘अंजलि राठौर’ नाम की युवती का मैसेज पीड़ित हैदर पटेल ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई 2026 को इंस्टाग्राम पर ‘अंजलि राठौर’ नाम की युवती का मैसेज आया। उसने नौकरी की जरूरत बताई और कहा कि किसी परिचित ने उसका नंबर दिया है। बातचीत में युवती ने बताया कि वह सीहोर में नौकरी करती है और उसका परिवार उज्जैन में रहता है। हैदर ने बताया कि वह आइकोनिक होटल में काम करता है और नौकरी के संबंध में वहां बात कर सकता है। 18 जुलाई को होटल दिखाने के बहाने युवती ने बुलाया दो दिन बाद 18 जुलाई को युवती ने मैसेज कर बताया कि वह उज्जैन पहुंच गई है और अवंतिका द्वार रेलवे स्टेशन के बाहर कृष्णा होटल के सामने खड़ी है। हैदर कार से वहां पहुंचा और उसे लेकर आइकोनिक होटल गया। होटल बाहर से दिखाने के बाद जब वह युवती को वापस छोड़ने जा रहा था, तभी पंथपिपलई के पास एक कार ने रास्ता रोक लिया। डंडों और पाइप से मारपीट, अश्लील वीडियो बनाया कार से लोकेश शर्मा समेत 3-4 युवक उतरे और डंडों और पाइप से हैदर की पिटाई कर दी। इसके बाद उसके कपड़े उतरवाकर युवती को उसके पास बैठाया गया और अश्लील वीडियो बना लिया गया। आरोपियों ने हैदर की आंख पर पट्टी बांधकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। मोबाइल और घड़ी छीन ली तथा मोबाइल का लॉक खुलवाकर उसी फोन से उसके पिता और दोस्त को कॉल किया। धमकी दी कि युवक नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया है और 50 लाख रुपए नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर पुलिस में शिकायत कर देंगे। पिता ने मकान बेचकर 10 लाख रुपए का इंतजाम किया पहले 50 लाख रुपए की मांग की गई। सौदेबाजी के बाद रकम 26 लाख रुपए कर दी गई। हैदर के पिता ने गांव का मकान बेचकर 10 लाख रुपए की व्यवस्था की और शहीद पार्क के पास आरोपियों को नकदी सौंप दी। इसके बाद 19 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे हैदर को छोड़ दिया गया। रिहाई के बाद भी आरोपी नहीं रुके। उन्होंने हैदर के मोबाइल से उसके दोस्त शेखर पटेल को कॉल कर बाकी 16 लाख रुपए मांगे और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद हैदर ने पुलिस से संपर्क किया। 48 घंटे के भीतर गिरोह का खुलासा, 11 आरोपी अरेस्ट शिकायत मिलते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरोह का खुलासा कर कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश शर्मा, राजपाल सिंह राठौड़, पंकज बमोरिया, यशवंत देवड़ा, आर्यन, मुकेश राठौर, लखन सिंह पंवार, इदरीश पटेल, आयुष जाटवा, इमरान उर्फ राजा पटेल और जयसिंह चौहान शामिल हैं। दीपक राजपूत और हनीट्रैप की साजिश में शामिल युवती अंजलि ठाकुर अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम सीहोर भेजी गई सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि साजिश में शामिल युवती फिलहाल फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम सीहोर भेजी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ये खबर भी पढ़िए… उज्जैन में हनीट्रैप: युवक का अपहरण, 10 आरोपी गिरफ्तार उज्जैन में इंस्टाग्राम पर एक युवती से दोस्ती एक युवक को भारी पड़ गई। युवती से मिलने पहुंचे युवक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here