Homeमध्यप्रदेशबिजली कंपनी के ACE के पास 17.12 करोड़ की संपत्ति:25 खातों में...

बिजली कंपनी के ACE के पास 17.12 करोड़ की संपत्ति:25 खातों में 62 लाख रुपए, लोकायुक्त टीम ने परिवार और फर्म के अकाउंट फ्रीज किए

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के एडिशनल चीफ इंजीनियर (ACE) शिवराम सेमिल की आय से अधिक संपत्ति मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। लोकायुक्त पुलिस की जांच में अब तक सेमिल और उनके परिवार की चल-अचल संपत्तियों का आंकड़ा बढ़कर 17.12 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। लोकायुक्त जांच कर रही है कि 33 साल की सरकारी सेवा के दौरान इतनी संपत्ति कैसे अर्जित की गई। उन्हें वर्तमान पद से हटाने के लिए ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनी को पत्र भी भेजा गया है। बेटे सौरभ सेमिल के नाम एफडी लोकायुक्त की जांच में सेमिल और उनके परिवार से जुड़े 25 बैंक खातों का पता चला है। इनमें एसबीआई और आईडीबीआई बैंक के खाते शामिल हैं। खाते शिवराम सेमिल, उनकी पत्नी रामबेटी, बेटा सौरभ, बहू सुनीता और उनसे जुड़ी फर्मों के नाम पर संचालित पाए गए हैं। जांच में शुभम इलेक्ट्रिकल और कॉर्निश पावरजोन से जुड़े छह बैंक खाते भी सामने आए हैं। इन खातों में कुल 62.89 लाख रुपए जमा मिले हैं। इसके अलावा सौरभ सेमिल के नाम एफडी की भी जानकारी मिली है। मुरैना में प्लॉट, जमीन और मकान का खुलासा जांच के दौरान मुरैना स्थित संपत्तियों की भी जानकारी सामने आई है। यहां एक मकान मिला है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। मकान में रखे घरेलू सामान की कीमत लगभग 7.51 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा मुरैना में 20×40 फीट का प्लॉट और करीब सवा बीघा कृषि भूमि होने की जानकारी भी मिली है। इन संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज पंजीयन विभाग से जुटाए जा रहे हैं। आयकर रिटर्न, निवेश की जानकारी मांगी लोकायुक्त ने सेमिल, उनके परिवार और संबंधित फर्मों के बैंक खाते फ्रीज करा दिए हैं। आयकर विभाग से उनके और परिवार के सदस्यों के आयकर रिटर्न की जानकारी मांगी गई है। साथ ही सेबी को पत्र भेजकर शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय निवेशों की जानकारी भी तलब की गई है। प्रमोशन के एक हफ्ते बाद कार्रवाई शिवराम सेमिल को हाल ही में प्रमोशन मिला था। करीब एक हफ्ते बाद ही लोकायुक्त ने उनके इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना सहित 9 ठिकानों पर छापे मारे। पहले चरण की जांच में 14.54 करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आई थी। लोकायुक्त का कहना है कि जांच अभी जारी है। नए दस्तावेज मिलने पर संपत्तियों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। …………………………….. यह खबर भी पढ़ें… बिजली कंपनी इंजीनियर के पास आय से 258% ज्यादा प्रॉपर्टी:बेटे, बहू, दामाद के नाम करोड़ों की फैक्ट्री लोकायुक्त टीम ने मंगलवार सुबह 5.30 बजे मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापे मारे। शुरुआती जांच में वैध आय से करीब 258% अधिक संपत्ति मिली है। वहीं घर से 4 किलो चांदी, 300 ग्राम गोल्ड और 3 लाख कैश मिला है। शिवराम सेमिल इन दिनों इंदौर स्थित पोलोग्राउंड कार्यालय में पदस्थ हैं। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here