मध्य प्रदेश में तीन मजबूत सिस्टम एक साथ सक्रिय होने से 60 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) भोपाल ने 24 घंटे के लिए इंदौर, उज्जैन समेत 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से कई जगह सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं भोपाल में 90 साल पुराने जर्जर मकान का हिस्सा गिरने से एक युवक घायल हो गया। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश के ऊपर मानसून ट्रफ, ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पूर्व-पश्चिम शियर जोन सक्रिय हैं। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, इन सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है, जिससे कई जिलों में कम समय में भारी बारिश हो रही है। बारिश ने बिगाड़ी बारात की रौनक लगातार बारिश का असर शादी समारोहों पर भी दिखा। इंदौर में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे गंगवाल से राजमोहल्ला के लिए निकली एक बारात में दूल्हा डीजे के साथ अकेला ही आगे बढ़ता नजर आया। तेज बारिश के कारण बाराती उसके साथ पैदल नहीं चल सके। अधिकांश बाराती बारिश से बचने के लिए वाहनों या सुरक्षित जगहों पर रुक गए, जबकि दूल्हा डीजे के साथ आगे बढ़ता रहा। देखिए मौसम की तस्वीरें… लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…
