Homeमध्यप्रदेशकार से परिवार को कुचला, पति-पत्नी और बेटे की मौत:टक्कर से सड़क...

कार से परिवार को कुचला, पति-पत्नी और बेटे की मौत:टक्कर से सड़क पर 15-20 दूर गिरे; मां-बेटे के मुंह से निकलता रहा खून

मध्य प्रदेश के गुना में नेशनल हाईवे-46 पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति, पत्नी और उनके बेटे सड़क पर गिर गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा भदौरा में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में पिपरौदा निवासी मनोज कुशवाह (34), उनकी पत्नी मालती कुशवाह (30) और 7 वर्षीय बेटे कार्तिक की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… पीछे से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर परिजनों के मुताबिक, हादसा शाम करीब 4:45 बजे नेशनल हाईवे-46 पर भदौरा पुल के पास हुआ। अर्टिगा कार ग्वालियर की ओर से गुना जा रही थी। मनोज, उनकी पत्नी मालती और बेटा कार्तिक भी बाइक से उसी दिशा में जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। तीनों सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद जुटी भीड़, चालक भाग नहीं सका हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कार चालक को भागने नहीं दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कार चालक किराए की टैक्सी चलाता है। आरोप है कि वह तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और नियंत्रण खोने के बाद बाइक को टक्कर मार दी। 15 से 20 फीट की दूरी पर अलग-अलग पड़े थे शव वीडियो में हादसे के बाद हाईवे पर तीनों के शव करीब 15 से 20 फीट की दूरी पर अलग-अलग पड़े दिखाई देते हैं। मनोज, मालती और 7 वर्षीय कार्तिक के शव खून से सने थे। महिला और बच्चे के मुंह से खून निकलता दिखाई देता है। सड़क पर खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया, कार जब्त म्याना थाना प्रभारी ब्रजमोहन भदौरिया ने बताया कि एम्बुलेंस से तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। कार चालक को हिरासत में लेकर कार जब्त कर थाने में खड़ी करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here