मुरैना| ग्वालियर के निजी अस्पताल एवं आचार्य आनंद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निशुल्क न्यूरो, स्पाइन एवं हड्डी रोग परामर्श शिविर आयोजित होगा। शिविर सब्जी मंडी रोड पर सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में एम्स से डीएम न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. संतोष त्रिपाठी मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर विशेषज्ञ परामर्श देंगे। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ सुशील ने बताया कि शिविर में लकवा (पैरालिसिस), ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर, माइग्रेन, स्लिप डिस्क, गर्दन व कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी की समस्याओं, हाथ-पैरों में सुन्नपन तथा कूल्हा एवं घुटना प्रत्यारोपण से जुड़े रोगों का परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा। शिविर के दौरान अस्पताल की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं जैसे रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण, एंडोस्कोपिक एवं न्यूरोनेविगेशन तकनीक से स्पाइन सर्जरी, ब्रेन स्ट्रोक का थ्रोम्बोलाइसिस तथा आयुष्मान के तहत निशुल्क उपचार जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
