Homeमध्यप्रदेशमांगों को लेकर सड़क पर किसान कांग्रेस, पुलिस से नोकझोंक के बीच...

मांगों को लेकर सड़क पर किसान कांग्रेस, पुलिस से नोकझोंक के बीच पुतला दहन

भास्कर संवाददाता | मुरैना 100 प्रतिशत मूंग खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने, समय पर नहर का पानी उपलब्ध कराने तथा बटाईदार किसानों के लिए खाद की व्यवस्था की मांग को लेकर शनिवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान के निर्देश पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह डंगस के नेतृत्व में सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रदर्शन के दौरान किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर तक कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से पुतला दहन किया। कांगेसियों ने आरोप लगाया कि किसान अपनी उपज उचित मूल्य पर बेचने के लिए परेशान हैं, जबकि ई-टोकन व्यवस्था और अन्य समस्याओं के कारण उन्हें लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगा। पुतला दहन करने वालों में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस दक्षिण अध्यक्ष आसिफ कुरैशी अन्य मौजूद रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here