जौरा। गांधीवादी समाजसेवी एवं महात्मा गांधी सेवा आश्रम के पूर्व सचिव स्वर्गीय डॉ. रनसिंह परमार की प्रथम जयंती पर शनिवार को भाई जी बाल मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। विद्यार्थियों, आश्रम परिवार और नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सेवा, श्रमदान और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बच्चों ने जय जगत गीत प्रस्तुत कर विश्वबंधुत्व का संदेश दिया। वक्ताओं ने डॉ. परमार के गरीबों, किसानों, आदिवासियों और शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती तथा ग्राम स्वराज के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
