बानमोर। ग्राम फडकापुरा में शनिवार को संपर्क अभियान के तहत शिविर आयोजित किया। शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की तकनीकी एवं वाणिज्यिक समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। नए बिजली कनेक्शन, बिल सुधार, उपभोक्ता विवरण सत्यापन तथा अन्य शिकायतों का समाधान किया गया। एक दर्जन से अधिक बकायादार उपभोक्ताओं से करीब 80 हजार रुपए की राजस्व वसूली की गई।
