भास्कर संवाददाता | पोरसा जोटई रोड स्थित निर्माणाधीन प्रजापति धर्मशाला परिसर में शनिवार को प्रजापति समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी सुमेर सिंह प्रजापति ने की, जबकि संचालन समाज के अध्यक्ष अंतराम प्रजापति ने किया। बैठक में लंबे समय से अधूरे पड़े धर्मशाला निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के लिए व्यापक जनसंपर्क एवं धन संग्रह अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया ग्वालियर एवं चंबल संभाग की सभी तहसीलों, नगरों और गांवों में निवासरत समाजबंधुओं से संपर्क कर धर्मशाला निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग एवं दान जुटाया जाएगा। इसके लिए समाज की ओर से पांच-पांच सदस्यीय टीमें गठित की जाएंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को सहयोग के लिए प्रेरित करेंगी।
