सागर में जैसीनगर के गेहूंरास चौराहा के पास देर रात शराबी पति ने घर में सो रही अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जैसीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मनोहर सेन (45) सैलून की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी है। शनिवार की देर रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी रश्मि सेन (40) घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर घाव लगने से रश्मि की मौत हो गई। वारदात देख बच्चों के शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लोगों की भीड़ देख आरोपी मौके से भाग गया। मृतका के चार बच्चे हैं। जैसीनगर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश कर रही है। हत्या के पीछे घरेलू विवाद को प्रारंभिक कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या का कारण सामने आ सकेगा।
