Homeमध्यप्रदेशकांग्रेसी बोले- किसानों की समस्या नजरअंदाज कर रही सरकार:सतना में सीएम और...

कांग्रेसी बोले- किसानों की समस्या नजरअंदाज कर रही सरकार:सतना में सीएम और कृषि मंत्री का पुतला जलाया; ई-टोकन का किया विरोध

मध्य प्रदेश में किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। किसान कांग्रेस कमेटी के सतना जिला अध्यक्ष संतोष पांडेय ने सरकार पर किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 7-8 महीनों से लगातार किसानों की ज्वलंत समस्याओं से सरकार को अवगत करा रही है, लेकिन सरकार इन पर ध्यान नहीं दे रही है। पांडेय ने बताया कि वर्तमान में किसानों को खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार द्वारा लागू की गई नई ‘ई-टोकन प्रणाली’ का कड़ा विरोध किया और इसे तुरंत बंद करने की मांग की। पार्टी का कहना है कि इस व्यवस्था से किसानों को खाद मिलने में परेशानी हो रही है, इसलिए पुरानी व्यवस्था बहाल कर सहजता से खाद उपलब्ध कराई जाए। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष पांडेय के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, किसान नेता और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here