Homeमध्यप्रदेशबालाघाट में कांग्रेस ने कृषि मंत्री शिवराज का पुतला जलाया:कहा- खाद लेने...

बालाघाट में कांग्रेस ने कृषि मंत्री शिवराज का पुतला जलाया:कहा- खाद लेने में ई-टोकन व्यवस्था से किसानों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा

बालाघाट में खाद के बढ़ते दामों, ई-टोकन व्यवस्था में आ रही दिक्कतों और विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा न करने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से हनुमान चौक तक एक विरोध रैली निकाली और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष भुरू पटेल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि खाद के लिए लागू की गई ई-टोकन व्यवस्था के कारण किसानों को भारी परेशानी हो रही है। सर्वर डाउन होने की वजह से किसानों को खाद के लिए कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके साथ ही ऐन फसल के सीजन में खाद के दाम बढ़ाकर सरकार ने अन्नदाताओं पर आर्थिक बोझ डाल दिया है। ‘मोदी गारंटी’ के वादों से मुकर रही सरकार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम पंजवानी और भुरू पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने ‘मोदी गारंटी’ के तहत गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए और धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल करने का वादा किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन सरकार बनते ही वे अपने वादों से मुकर गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज किसानों को खाद और बीज जैसी बुनियादी चीजों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है और उनके हक की आवाज उठाती रहेगी। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here