मऊगंज में हनुमना थाना क्षेत्र के देवरी गांव में शनिवार सुबह घर में चल रहे कूलर में करंट से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। सुबह सोकर उठते समय बच्चे का शरीर कूलर से छू गया था। मृतक की पहचान देवरी गांव के रहने वाले बृजेश पटेल (8 वर्ष) पुत्र कृष्णकांत पटेल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह का है जब बृजेश सोकर उठा और पास में ही चल रहे कूलर की चपेट में आ गया। मां गई थी बाहर, तगड़ा था करंट का झटका मृतक के पिता कृष्णकांत पटेल ने बताया कि जब यह घटना हुई, उस समय उनकी पत्नी मवेशियों (पशुओं) को चारा डालने के लिए घर से बाहर गई हुई थीं। इसी बीच बृजेश नींद से जागा और जैसे ही उसका हाथ कूलर से लगा, उसमें आ रहे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जब परिवार के लोगों ने उसे देखा, तो वह बेहोश पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा हाटा चौकी प्रभारी निरीक्षक यू.बी. सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में मामला करंट लगने से मौत का ही लग रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया। शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
