Homeमध्यप्रदेश27% ओबीसी आरक्षण पर 20 जुलाई को विधानसभा घेराव:ओबीसी महासभा को कांग्रेस,...

27% ओबीसी आरक्षण पर 20 जुलाई को विधानसभा घेराव:ओबीसी महासभा को कांग्रेस, सपा ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण लागू कराने की मांग को लेकर 20 जुलाई को ओबीसी महासभा विधानसभा घेराव करेगी। ओबीसी महासभा के घेराव को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने समर्थन दिया है। पूर्व कृषि मंत्री और कसरावद से कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने पत्र लिखकर 27% ओबीसी आरक्षण को पूर्ण रूप से लागू करने और 13% आरक्षण पर लगे होल्ड को हटाने की मांग का समर्थन किया। प्रदेशभर के ओबीसी समाज से 20 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में विधानसभा घेराव में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। सचिन यादव ने कहा- 13% ओबीसी आरक्षण का होल्ड हटाया जाए
सचिन यादव ने कहा- भाजपा सरकार की ओबीसी विरोधी नीतियों के खिलाफ, 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने एवं 13% आरक्षण होल्ड समाप्त करने की मांग को लेकर 20 जुलाई 2026 को भोपाल में होने वाले विधानसभा घेराव का मैं पूर्ण समर्थन करता हूँ । मैं प्रदेश के समस्त ओबीसी वर्ग से आग्रह करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस जनआंदोलन को सफल बनाएं । सपा ने कहा- ओबीसी को 52 फीसदी आरक्षण दिया जाए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव का कहना है कि हमारी पार्टी ओबीसी महासभा के विधानसभा घेराव का समर्थन करती है। समाजवादी पार्टी की मांग है कि प्रदेश में संख्या के आधार पर ओबीसी वर्ग को 52 फीसदी आरक्षण दिया जाए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here