Homeमध्यप्रदेश70 करोड़ की ड्रग्स तस्करी में ED की एंट्री:इंदौर और मंदसौर में...

70 करोड़ की ड्रग्स तस्करी में ED की एंट्री:इंदौर और मंदसौर में एक साथ छापे, अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने इंदौर और मंदसौर सहित विभिन्न स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ईडी ने अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। ईडी ने शुक्रवार को बताया कि यह कार्रवाई 70 करोड़ की करीब 70 किलोग्राम एमडीएमए (मेफेड्रोन) ड्रग्स की तस्करी से जुड़े मामले में की गई है। ईडी ने यह जांच इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। मामला नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम, 1985 की धारा 8 और 22 के तहत दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि मामले का एक प्रमुख आरोपी अपने ज्ञात ठिकानों से फरार था। ईडी ने खुफिया सूचनाओं और आधुनिक जांच तकनीकों की मदद से कई दिनों तक हैदराबाद, बीकानेर और इंदौर में उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। लगातार निगरानी और सूचना संकलन के बाद आरोपी को इंदौर के एक अज्ञात ठिकाने पर तलाश लिया गया, जिसके बाद तलाशी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त तलाशी के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य तथा आरोपियों की संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारी मिली है। कई दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। ईडी अब इन साक्ष्यों के आधार पर अपराध से अर्जित आय का पता लगाने, मनी ट्रेल की जांच करने और कथित मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे का आकलन करने में जुटी है। रिश्तेदार के नाम बैंक लॉकर भी मिला कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के रिश्तेदार के नाम पर बैंक लॉकर होने की जानकारी भी सामने आई। इस लॉकर की अलग से तलाशी और जब्ती की प्रक्रिया की जा रही है। वित्तीय नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश तलाशी में मिले साक्ष्यों से ड्रग्स तस्करी से जुड़े वित्तीय नेटवर्क, संपत्तियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है। एजेंसी मामले से जुड़े सभी लोगों की भूमिका और अपराध से अर्जित धन से संबंधित वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here