Homeमध्यप्रदेश10 साल के छात्र का गला काटकर ग्राउंड में फेंका:खेलने गया था...

10 साल के छात्र का गला काटकर ग्राउंड में फेंका:खेलने गया था इकलौता बेटा, लेकिन लौटा नहीं; लाश पकड़कर रोता-बिलखता रहा पिता

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल में 10 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी गई। शव को बिजली कंपनी के पावर ग्रिड के पास खाली ग्राउंड में फेंक दिया गया। गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई चोट के निशान मिले हैं। लाश को पकड़कर पिता रोता-बिलखता रहा। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नांदनी निवासी प्रियांशु मेवाड़ा के रूप में हुई। वह नांदनी के आकाश पब्लिक स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र था। शनिवार को उसका खून से सना शव मिला। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम किया। आखिरी बार पावर ग्रिड के पास देखा गया था बेटा मृतक के पिता सुरेश मेवाड़ा के मुताबिक, प्रियांशु गुरुवार शाम करीब 5 बजे के बाद से लापता था। उसे आखिरी बार शाम करीब 7 बजे गांव के पास बिजली कंपनी के पावर ग्रिड के पास खाली मैदान में देखा गया था, जहां अक्सर बच्चे खेलते हैं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने कालापीपल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात में ही गांव पहुंची और उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार सुबह गांव के पास पावर ग्रिड के नजदीक खाली मैदान में प्रियांशु का खून से सना शव मिला। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… गले पर धारदार हथियार से वार के निशान शव मिलने पर परिजन ने कालापीपल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच में पता चला कि घटना से पहले किसी ने प्रियांशु से गुटखा पाउच मंगवाया था। इसके बाद वह लापता हो गया। इसी सुराग पर पुलिस ने पहले एक नाबालिग को संदेह के दायरे में लिया। जांच आगे बढ़ने पर एक नाबालिग समेत तीन लड़कों को हिरासत में लिया। सड़क पर उतरे ग्रामीण, किया चक्काजाम शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं और ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। विधायक और पुलिस की समझाइश के बाद खुला जाम सूचना मिलने पर कालापीपल थाना प्रभारी रवि भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाया। बाद में क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी भी पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार एसडीओपी निमेष देशमुख ने बताया कि प्रियांशु दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। तीन संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम और एफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद ही हत्या की वजह और घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here