Homeमध्यप्रदेश“भास्कर समाधान” का असर… आवारा कुत्तों की शिकायत पर कार्रवाई:एई प्रकाश कौडिन्य...

“भास्कर समाधान” का असर… आवारा कुत्तों की शिकायत पर कार्रवाई:एई प्रकाश कौडिन्य बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; आप भी कर सकते हैं समस्या पोस्ट

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने वाले जिम्मेदार नागरिक बनें। यहां क्लिक करें…) एई प्रकाश कौडिन्य बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ ओल्ड आरटीओ रोड स्थित लोकमान्य नगर एक्सटेंशन निवासी विशाल ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि ट्रांसफॉर्मर के नीचे लगा फ्यूज बॉक्स लंबे समय से खुला पड़ा था, जिससे बच्चों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ था। शिकायत सामने आते ही अन्नपूर्णा क्षेत्र के एई प्रकाश कौडिन्य ने तत्काल संज्ञान लिया और फ्यूज बॉक्स को सुरक्षित करवा दिया। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान वाईएन रोड: आवारा कुत्तों की शिकायत पर पहुंची टीम वार्ड 47 के वाईएन रोड निवासी अर्पित राव ने क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि कुत्तों के कारण बच्चों और राहगीरों को परेशानी हो रही है । शिकायत के बाद पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया ने संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई कराई। पशु नियंत्रण टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जलभराव, गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी, समाधान का इंतजार ग्रीन पार्क कॉलोनी: ओवरफ्लो सेफ्टी टैंक से सड़क पर बह रहा गंदा पानी वार्ड 1 के ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी मुर्तजा ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र का सेफ्टी टैंक लंबे समय से भरा हुआ है। इसके कारण चेंबर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगम नगर: पीपल के पेड़ से हादसे की आशंका वार्ड 14 के लोकनायक नगर निवासी तिलक केसावलेकर ने शिकायत दर्ज कराई है कि गली में लगा पीपल का पेड़ काफी फैल चुका है। बारिश के दौरान इसकी शाखाएं टूटने का खतरा बना रहता है। पेड़ में कीड़े-मकोड़ों का भी बसेरा है, जिससे आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उषा नगर: महीनों से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में गली वार्ड 71 के उषा नगर निवासी अंकित कंसल ने शिकायत दर्ज कराई है कि खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट कई महीने पहले टूटकर गिर गई थी। कई शिकायतों के बावजूद अब तक नई लाइट नहीं लगाई गई, जिससे रात के समय अंधेरा रहता है और हादसे का खतरा बना हुआ है। स्नेहा नगर: सुलभ शौचालय में सफाई और पानी की व्यवस्था ठप वार्ड 63 के स्नेहा नगर निवासी संदीप खानविलकर ने शिकायत दर्ज कराई है कि सपना संगीता के पास स्थित सुलभ शौचालय में लंबे समय से सफाई और पानी की व्यवस्था नहीं है। केयरटेकर भी उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here