Homeमध्यप्रदेशपशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटी में 31.40 लाख रुपए मिले:मंदसौर में 7...

पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटी में 31.40 लाख रुपए मिले:मंदसौर में 7 देशों मुद्रा भी मिली, 2026 में 1 करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा

विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है। मंदिर की दान पेटियों की दो दिन तक चली गणना में 31 लाख 40 हजार 20 रुपए की नकद राशि मिली। इसके अलावा 8 ग्राम सोने के आइटम, 190 ग्राम चांदी के छोटे आभूषण और 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी दान पेटियों से निकली। मंदिर प्रबंधन समिति ने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दान राशि की गणना कराई। पहले दिन 15 जुलाई को 24 लाख 2 हजार 450 रुपए और दूसरे दिन 16 जुलाई को 7 लाख 37 हजार 570 रुपए मिले। दोनों दिनों की गणना के बाद कुल दान राशि 31 लाख 40 हजार 20 रुपए रही। दान पेटियों में 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी मिली दान पेटियों में भारत के अलावा कई देशों की मुद्रा भी मिली। इनमें मलेशिया के 20 और 5 सेंट के सिक्के, नेपाल के 2 रुपए के दो सिक्के तथा 100 और 5 मूल्य के नोट, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का एक सिक्का, थाईलैंड का 2 मूल्य का सिक्का, कजाकिस्तान का 1 मूल्य का सिक्का और ब्राजील का 2 मूल्य का एक नोट शामिल है। मंदिर समिति के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक चार चरणों में दान पेटियों की गणना हो चुकी है। इन चारों चरणों में कुल 1 करोड़ 3 लाख 60 हजार 40 रुपए की दान राशि प्राप्त हुई है। वर्ष 2026 में अब तक मिली दान राशि जनवरी: 25 लाख 43 हजार 350 रुपए मार्च: 24 लाख 27 हजार 670 रुपए मई: 22 लाख 31 हजार रुपए जुलाई: 31 लाख 40 हजार 20 रुपए मंदिर समिति का कहना है कि दान पेटियों में विदेशी मुद्रा मिलना इस बात का संकेत है कि भगवान पशुपतिनाथ के प्रति देश के साथ-साथ विदेशों के श्रद्धालुओं की भी गहरी आस्था है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here