Homeमध्यप्रदेशप्लाट विवाद में 5 फरार आरोपी गिरफ्तार:मारपीट से जुड़ा मामला- हत्या के...

प्लाट विवाद में 5 फरार आरोपी गिरफ्तार:मारपीट से जुड़ा मामला- हत्या के प्रयास का वीडियो आया था सामने

शिवपुरी शहर के पोहरी चौराहा स्थित पुलिस पेट्रोल पंप के सामने प्लॉट विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस घटना के मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। यह घटना 4 नवंबर को हुई थी, जब प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। घायल आदित्य तोमर की मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटें सामने आने के बाद पुलिस ने इस प्रकरण में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराएं बढ़ा दी थीं। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने फरार चल रहे मनोज कुशवाह, दिनेश कुशवाह, अतुल कुशवाह, गगन कुशवाह और बंटी कुशवाह (सभी निवासी पोहरी चौराहा, शिवपुरी) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here