Homeछत्तीसगढ़भिलाई में रथ खींचते समय गिरे श्रद्धालु:रायपुर के गली-मोहल्लों में बच्चों ने...

भिलाई में रथ खींचते समय गिरे श्रद्धालु:रायपुर के गली-मोहल्लों में बच्चों ने निकाली रथयात्रा, केशकाल में बारिश में छाता लेकर शामिल हुए भक्त

रायपुर समेत प्रदेशभर के प्रमुख जगन्नाथ मंदिरों से रथयात्राएं निकाली जा रही हैं। रायपुर के अवंति विहार-गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महाप्रभु के रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाकर ‘छेरापहरा’ की रस्म निभाई। शहर के कई मोहल्लों में छोटे छोटे बच्चों ने भी रथ यात्रा निकाली। बिलासपुर में ओडिशा के पुरी की तर्ज पर भगवान रथ पर सवार होकर निकले। भिलाई में रथ खींचने के दौरान कुछ श्रद्धालु गिर गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, बाद में सभी श्रद्धालु संभल गए और रथयात्रा आगे बढ़ी। केशकाल में लगातार बारिश के बीच भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा उत्साह के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छाता लेकर यात्रा में शामिल हुए। बीजापुर में CRPF के जवानों ने रथयात्रा निकाली। देखिए पहले ये तस्वीरें… रथयात्रा से जुड़े अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here