Homeछत्तीसगढ़महंत बोले- इंद्रावती में बाघों को मारकर 4 करोड़ कमाए:गिरफ्तार जवानों का...

महंत बोले- इंद्रावती में बाघों को मारकर 4 करोड़ कमाए:गिरफ्तार जवानों का नाम छिपाया गया; सरकार ने कहा- नियम से हुई नकटी में कार्रवाई

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन शून्यकाल में नकटी मामले को लेकर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों के मकानों पर की गई कार्रवाई मानवाधिकारों का उल्लंघन है। वहीं, सरकार ने नकटी बुलडोजर कार्रवाई को संवैधानिक बताया है। सदन में इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार का मामला ध्यानाकर्षण के जरिए उठा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मामले में गिरफ्तार आईबी जवान का नाम सार्वजनिक नहीं करने और राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगाते हुए सरकार से जवाब मांगा। महंत ने कहा कि 2 बाघों को मारकर 4 करोड़ रुपए कमाए गए और वन अधिकारी मुंह छिपाकर बैठे रह गए। वन मंत्री केदार कश्यप ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। इसके साथ ही अमानक दवाइयों, खराब सड़कों का मुद्दा भी उठाया गया। फिलहाल आज की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। नकटी मामले में विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव नकटी मामले को लेकर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाकर आरोप लगाया कि गरीब परिवारों के मकानों पर की गई कार्रवाई मानवाधिकारों का उल्लंघन है। कांग्रेस ने कहा कि बुलडोजर कल्चर BJP शासित राज्यों में बढ़ रहा है। सरकार ने अपनी ही पार्टी के सांसद का मान नहीं रखा। विपक्ष ने पूरे मामले पर सदन में चर्चा कर सरकार से जवाब मांगा। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर नारेबाजी की। सभी कांग्रेस विधायक निलंबित कर दिए गए। सरकार बोली- नकटी बुलडोजर कार्रवाई संवैधानिक सदन में मंत्री टंकराम वर्मा ने नकटी में हुई बुलडोजर कार्रवाई को संवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि सभी अतिक्रमणकारियों को विधिवत नोटिस जारी किया गया था। कब्जा हटाने से पहले सभी को सूचना दी गई थी। बेदखली की कार्रवाई न्यायालयीन प्रक्रिया और कानून के अनुरूप की गई। अतिक्रमणकारियों का पुनर्वास भी किया गया। कार्रवाई के दौरान किसी के घरेलू सामान को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। यह कहना सही नहीं है कि तोड़फोड़ के दौरान क्षेत्र बारिश से प्रभावित था। पढ़िए विधानसभा की कार्यवाही अमानक दवाइयों की खरीद पर सवाल-जवाब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर सवाल-जवाब इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार पर सवाल-जवाब ……………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… मंत्री केदार बोले- बेटी-बहू से रेप करते थे नक्सली: सदन में भावुक हुए, डिप्टी CM बोले- जिनका रोल मॉडल हिड़मा, वो क्या नक्सलवाद खत्म करेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। सत्र के अंतिम दिन 17 जुलाई को इस पर चर्चा की जाएगी। सदन में सक्ती के वेदांता प्लांट हादसे में 25 लोगों की मौत का मामला प्रश्नकाल में गूंजा। अनिल अग्रवाल की गिरफ्तारी और जांच को लेकर विपक्ष ने सरकार से तीखे सवाल किए। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here