Homeमध्यप्रदेशनरोत्तम के फूटे जज्बात, मंच पर छलके आंसू:सीएम के सामने मंत्री विजयवर्गीय...

नरोत्तम के फूटे जज्बात, मंच पर छलके आंसू:सीएम के सामने मंत्री विजयवर्गीय ने महापौर को डांटा; लेडी अफसरों में तू-तू, मैं-मैं

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। बोलते-बोलते भावुक हो गए नरोत्तम मिश्रा
गला रुंध गया, आंखों में आंसू छलक आए, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भरे मंच पर भावुक हो गए। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम डॉ. मोहन यादव ने उन्हें संभाला। इसी के साथ दतिया उपचुनाव के दंगल का इमोशनल श्रीगणेश हो गया। दरअसल, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल करने के बाद नरोत्तम मिश्रा उनके पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे। नरोत्तम मिश्रा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य गिना रहे थे। इसी दौरान वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वे एक-एक दरवाजे पर अपना शीश झुकाएंगे। एक-एक गांव में जाएंगे और आशुतोष तिवारी को जिताएंगे। इतना कहते ही वे रोने लगे और मंच पर जाकर बैठ गए। मंच पर दिखे इस दृश्य को लेकर लोग चुटकी ले रहे हैं। कह रहे हैं कि आखिरकार नरोत्तम मिश्रा बैठ ही गए। उनका यह वीडियो लोग चटकारे लेकर शेयर कर रहे हैं। कोई इसे टिकट नहीं मिलने का दर्द बता रहा है तो कोई इसे पूर्व मंत्री की भावुकता कह रहा है। मंत्री विजयवर्गीय ने महापौर को दिया ताना
लगता है मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महापौर पुष्यमित्र भार्गव से नाराज हैं। शायद इसलिए उन्होंने भरे मंच से उन्हें ताना मार दिया। इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में मंत्री विजयवर्गीय ने महापौर से कहा- महापौर जी, आपसे निवेदन कर रहा हूं। कल की बैठक में आप नहीं थे। आजकल बहुत व्यस्त चल रहे हो। हमारी बैठकों में नहीं आ रहे हो। विजयवर्गीय जब महापौर से यह बात कह रहे थे, तब पुष्यमित्र भार्गव सीएम के पास बैठकर उनसे बातचीत कर रहे थे। विजयवर्गीय की बात सुनते ही वे कुछ असहज नजर आए। अब इस घटनाक्रम पर लोग चुटकियां ले रहे हैं। उनका कहना है कि इंदौर में राजनीतिक समीकरण कुछ बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। सीएम और महापौर की नजदीकियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जो कुछ लोगों को रास नहीं आ रही हैं। भरे मंच पर विजयवर्गीय की डांट को महापौर से बढ़ रही उनकी दूरियों के रूप में देखा जा रहा है। पूर्व मंत्री के बेटे ने चलाई बिना हवा वाली साइकिल
मध्य प्रदेश में कांग्रेस पेपर लीक, बेरोजगारी और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ साइक्लोथॉन का आयोजन कर रही है। इस आयोजन के प्रचार के लिए रील बना रहे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के बेटे बिना हवा वाली साइकिल चलाते नजर आए। यानी साइकिल के टायर में हवा नहीं थी। ऐसा लग रहा था मानो टायर पंचर हो। अब लोग इस पर तंज कस रहे हैं कि नेता जी को तो सिर्फ रील बनाने से मतलब है, चाहे साइकिल के टायर में हवा हो या न हो। फाइल को लेकर आपस में लड़ी दो महिला अधिकारी
मंत्रालय के तीसरे माले पर बैठने वालीं एक विभाग की दो महिला अधिकारियों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। इनमें से एक एडिशनल सेक्रेटरी हैं, जबकि दूसरी विभाग की डिप्टी सेक्रेटरी। जिस दिन दोनों के बीच यह जुबानी जंग हुई, उस दिन छुट्टी थी। इसलिए ज्यादा लोग इसका लुत्फ नहीं उठा पाए। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा एक फाइल को लेकर हुआ। इस जंग में डिप्टी सेक्रेटरी, एडिशनल सेक्रेटरी पर हावी पड़ गईं। मामला चीफ सेक्रेटरी तक जा पहुंचा। पता चला है कि डिप्टी सेक्रेटरी ने एडिशनल सेक्रेटरी की शिकायत की है कि वे फाइलें रोक लेती हैं। मजेदार बात यह है कि दोनों इससे पहले भी एक दूसरे विभाग में साथ काम कर चुकी हैं। वहां भी उनके बीच अक्सर जमकर तकरार होती थी। आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर एक अधिकारी ने ट्रांसफर ले लिया, लेकिन कुछ समय बाद दूसरी अधिकारी भी उसी विभाग में ट्रांसफर होकर पहुंच गईं। इनपुट सहयोग – राधावल्लभ मिश्रा (दतिया), अमित सालगट (इंदौर), विजय सिंह बघेल (भोपाल) ये भी पढ़ें –
नरोत्तम नरम, कहा- अब किनारे पर घर बना लो: विजयवर्गीय का दिग्विजय प्रेम, बोले- वे ब्रिलिएंट नेता ‘समुद्र का पानी उतरता देखकर किनारे पर घर मत बना लेना’- दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद अपनी इस चर्चित शायरी को लेकर पूछे गए सवाल पर नरोत्तम मिश्रा मुस्कुराए और बोले कि अब आराम से किनारे पर घर बना लेना। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here