Homeमध्यप्रदेश“भास्कर समाधान” का असर… खुदी सड़क का हुआ रेस्टोरेशन:पार्षद जीत राजपूत बने...

“भास्कर समाधान” का असर… खुदी सड़क का हुआ रेस्टोरेशन:पार्षद जीत राजपूत बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 66 के पार्षद जीत राजपूत बने आज के ‘पब्लिक स्टार’
वार्ड 66 की साईं धाम कॉलोनी निवासी सुनील मालवीय ने ‘भास्कर समाधान’ पर पानी की समस्या दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सोसायटी की बोरिंग से पानी नहीं आ रहा था और क्षेत्र में नर्मदा लाइन की भी जरूरत थी। शिकायत पोस्ट होने के बाद पार्षद जीत राजपूत ने संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। इसकी पुष्टि खुद पार्षद ने एप पर की। एप से लोगों को मिल रहा समाधान कोलार: खुदी सड़क का हुआ रेस्टोरेशन, आवाजाही हुई आसान वार्ड 84 के इंडस टाउन फेज-4, कोलार निवासी राहुल ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अमृत योजना 2.0 के तहत खुदाई के बाद सड़क एक महीने से अधिक समय से अधूरी पड़ी थी। इससे आवाजाही में परेशानी हो रही थी और बच्चे भी गिर रहे थे। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने सड़क का रेस्टोरेशन कराया। इसकी पुष्टि स्वयं शिकायतकर्ता ने की है। जलभराव, गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे भोपालवासी, समाधान का इंतजार अयोध्या नगर: घर के सामने कचरे का ढेर, नाले पर अवैध शौचालय वार्ड 68 के अयोध्या नगर निवासी कुणाल शर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सोसायटी का कचरा उनके घर के सामने डाला जा रहा है। तीन महीने से समस्या का निराकरण नहीं होने के कारण बदबू और कीड़ों से परेशानी बढ़ गई है। शिकायतकर्ता ने नाले पर अतिक्रमण कर अवैध शौचालय बनाए जाने की शिकायत भी की है। एम्स अस्पताल: छह महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में रहवासी वार्ड 57 के एम्स हॉस्पिटल के पास निवासी रोहन कनाडे ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने से क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट बंद है। शिकायतकर्ता के मुताबिक अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बागसेवनिया: नाले की स्लैब टूटी, हादसे का खतरा वार्ड 54 के संजय नगर, बागसेवनिया निवासी संतोष मलिक ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एनआरआई स्कूल के सामने नाले की स्लैब भारी वाहन खड़े होने से टूट गई है और सरिया बाहर निकल आए हैं। अज्ञात लोग सरिया काटकर ले जा रहे हैं, जिससे रात के समय हादसे की आशंका बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने जल्द मरम्मत की मांग की है। एमपी नगर: रोड पर खुला गड्ढा, हादसे की आशंका वार्ड 45 के एमपी नगर जोन-2 निवासी एक नागरिक ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार के पास चेतक मार्केट की ओर जाने वाली सड़क पर गड्ढा खुला पड़ा है। इससे गंदगी फैलने के साथ हादसे का खतरा बना हुआ है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here