Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस के स्टार प्रचारकों में भी अवधेश नायक शामिल नहीं:राजेन्द्र भारती, महेन्द्र...

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में भी अवधेश नायक शामिल नहीं:राजेन्द्र भारती, महेन्द्र बौद्व, राधेलाल सहित 40 दिग्गज दतिया उपचुनाव के स्टार कैम्पेनर बने

कांग्रेस ने दतिया उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट चुनाव आयोग को लिस्ट भेजी है। कांग्रेस की लिस्ट में दतिया से टिकट के दावेदारों में शामिल अवधेश नायक को जगह नहीं मिली है। जबकि दतिया के पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती और सेंवढ़ा के पूर्व विधायक राधेलाल बघेल को कांग्रेस ने उपचुनाव में स्टार प्रचारक शामिल किया है। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने 13 जुलाई को स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी है। कमलनाथ, दिग्विजय, जीतू, उमंग जैसे दिग्गज शामिल कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं। पार्टी ने ग्वालियर-चंबल सहित प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारने की तैयारी की है। यादव बंधु और पिता-पुत्र की जोड़ी भी स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व कृषि मंत्री व कसरावद विधायक सचिन यादव को स्टार प्रचारक बनाया गया है। वहीं, 40 चुनिंदा नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे, पूर्व मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह की पिता-पुत्र की जोड़ी भी शामिल है। ये खबर भी पढ़ें… दतिया उपचुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा के प्रस्तावित स्टार प्राचरकों की सूची सामने आई है। 11 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गई सूची सोमवार सुबह सामने आई है। इस सूची में मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर संगठन के बड़े चेहरों को शामिल किया गया है।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here