Homeमध्यप्रदेश'भास्कर समाधान' का असर… रिपेयर हुई सड़क, टला खतरा:पार्षद गिरजा राजेश खटीक...

‘भास्कर समाधान’ का असर… रिपेयर हुई सड़क, टला खतरा:पार्षद गिरजा राजेश खटीक बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; वार्ड-19 में खुले नाले में गिरी बाइक

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड-47 की पार्षद गिरजा राजेश खटीक बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड-47 के पंचशील नगर निवासी मनोज कुमार विश्वकर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर गली की जर्जर सड़क, नाली नहीं होने और गंदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि इस मार्ग से रोजाना 15 से 20 परिवारों का आवागमन होता है। सड़क खराब होने और नाली नहीं होने से गंदा पानी जमा रहता था, जिससे बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर घायल हो रहे थे तथा गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 47 की पार्षद गिरजा राजेश खटीक ने समस्या पर संज्ञान लेकर सड़क और नाली की व्यवस्था कराई तथा क्षेत्र की सफाई करवाई।
एप से लोगों को मिल रहा समाधान वार्ड 79 में सड़क मरम्मत से लोगों को मिली राहत वार्ड-79 के बीएमएचआरसी से नवीबाग जाने वाले मार्ग की जर्जर सड़क को लेकर स्थानीय निवासी नीरज कुमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होते ही वार्ड 79 की पार्षद अंजू राजपूत ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत करवाई, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिली। जलभराव, गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे भोपालवासी, समाधान का इंतजार वार्ड 19: खुले नाले में गिरी बाइक वार्ड-19 के जुमेराती क्षेत्र निवासी अनुपम अग्रवाल ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा, जनकपुरी जुमेराती बाजार में नाले का स्लैब खुला होने से व्यापारी और राहगीर लगातार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में एक दोपहिया वाहन भी खुले नाले में गिर गया। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वार्ड 64: स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरे में डूबा इलाका वार्ड 64 के आनंद नगर निवासी वीरेंद्र साहू ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। रात के समय पूरी सड़क अंधेरे में रहती है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को आने-जाने में डर बना रहता है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व भी यहां बैठते हैं। वार्ड 36: खुला ट्रांसफॉर्मर बना हादसे का कारण वार्ड-36 के निवासी अबदुल और साजीद ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि सड़क किनारे लगा ट्रांसफॉर्मर खुला पड़ा है और उसमें आए दिन शॉर्ट सर्किट होता रहता है। आसपास बच्चों और जानवरों की आवाजाही होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वार्ड 21: हैंडपंप के पास फैली गंदगी से रहवासी परेशान वार्ड 21 के इमामी गेट के निवासी सुमित और सोनू समेत कई रहवासियों ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दाऊद अहमद गली स्थित हैंडपंप के आसपास प्रतिदिन कचरा डाला जा रहा है। सफाई वाहन के कचरा उठाने के कुछ ही समय बाद फिर से गंदगी जमा हो जाती है। इससे दुर्गंध फैल रही है, नाली जाम हो रही है और हैंडपंप का पानी उपयोग करने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here