इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने वाले जिम्मेदार नागरिक बनें। यहां क्लिक करें…) वार्ड 1 के पार्षद महेश चौधरी बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 1 के नूरानी नगर, धार रोड निवासी मोहम्मद फारूक ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पीने और घरेलू उपयोग के पानी की गंभीर समस्या थी। नर्मदा लाइन बिछे दो साल हो चुके थे, लेकिन सप्लाई अभी भी शुरू नहीं हुई थी। शिकायत पोस्ट होते ही आज के ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद महेश चौधरी ने संज्ञान लिया और नर्मदा लाइन चालू कराकर समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान सुखलिया: ऊंचे पीपल के पेड़ की हुई छंटाई, हादसा टला वार्ड 33 के उपाध्याय नगर, सुखलिया निवासी पवन खंडेलवाल ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि घर के सामने करीब 60 से 70 फीट ऊंचे पीपल के पेड़ की शाखाएं आए दिन गिर रही थीं। तेज हवा में पेड़ के गिरने और पास लगे बिजली के खंभे से हादसे का खतरा था। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया और पेड़ की छंटाई कराकर समस्या का समाधान किया। इसकी पुष्टि स्वयं शिकायतकर्ता ने एप पर की। जलभराव, गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी, समाधान का इंतजार चंदन नगर: कई दिनों तक पड़ा रहता है कचरा वार्ड 2 के चंदन नगर निवासी शाहरुख कुरैशी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से क्षेत्र में कचरा जमा किया जाता है, जिसे कई दिनों तक नहीं उठाया जाता। कचरे से आने वाली बदबू के कारण घर में बैठना और खाना तक मुश्किल हो रहा है। शिकायतकर्ता ने जल्द सफाई कराने की मांग की है। अशोक नगर: बोरिंग चेंबर का ढक्कन टूटा, हादसे का खतरा वार्ड 15 के अशोक नगर निवासी विक्रांत बोर्दिया ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बोरिंग चेंबर का ढक्कन टूट गया है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। शिकायतकर्ता ने जल्द चेंबर की मरम्मत कराने की मांग की है। वृंदावन गार्डन कॉलोनी: एक महीने से दिन-रात जल रहीं स्ट्रीट लाइटें वार्ड 50 की वृंदावन गार्डन कॉलोनी निवासी राकेश दुबे ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें पिछले एक महीने से 24 घंटे जल रही हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे लगातार बिजली की बर्बादी हो रही है। वासुदेव नगर: बिजली की डीपी का ढक्कन खुला, हादसे का खतरा वार्ड-66 के वासुदेव नगर निवासी प्रशांत माठकरी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली की डीपी का ढक्कन खुला पड़ा है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने जल्द डीपी को सुरक्षित तरीके से बंद कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
