Homeमध्यप्रदेशभाजपा के संभावित स्टार प्रचारकों की सूची सामने आई:दतिया उपचुनाव के लिए...

भाजपा के संभावित स्टार प्रचारकों की सूची सामने आई:दतिया उपचुनाव के लिए नरोत्तम मिश्रा का नाम नहीं; प्रत्याशी आशुतोष का नाम शामिल

दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा के प्रस्तावित स्टार प्राचरकों की सूची सामने आई है। 8 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गई सूची रविवार देर रात सोशल मीडिया पर सामने आई है। हालांकि इसे लेकर अब तक अधिकारिक तौर पर किसी भी नेता ने कोई टिप्पणी नहीं की है। इस सूची में मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर संगठन के बड़े चेहरों को शामिल किया गया है। लेकिन दतिया के ही कद्दावर नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम नहीं है। सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा खुद प्रचार की अगुवाई कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली की टीम से पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, तथा वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह भी दतिया की धरती पर वोट मांगते नजर आएंगे। इस सूची में खुद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को भी स्टार प्रचारक के तौर पर शामिल किया गया है। ग्वालियर-चंबल के क्षत्रपों और सोशल इंजीनियरिंग पर भरोसा
दतिया, ग्वालियर-चंबल संभाग का हिस्सा है, इसलिए भाजपा ने क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों (सोशल इंजीनियरिंग) को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सिंधिया के अलावा अंचल के प्रमुख नेताओं जैसे एदल सिंह कंसाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाहा और सांसद संध्या राय को सूची में प्रमुखता दी गई है। वहीं लाल सिंह आर्य, सुमित्रा वाल्मीकि और शैतान सिंह पाल के जरिए अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को गोलबंद करने का पूरा खाका खींचा गया है। युवाओं को साधने के लिए राहुल कोठारी और गौरव रणदिवे जैसे युवा चेहरों को भी इस 40 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here