Homeमध्यप्रदेशबेटे के बदले पिता को बेहोश होने तक पीटा:जबलपुर में बुजुर्ग पर...

बेटे के बदले पिता को बेहोश होने तक पीटा:जबलपुर में बुजुर्ग पर पुराने विवाद में रॉड-लाठी से हमला, तमाशा देखते रहे लोग

जबलपुर में 4 हथियारबंद बदमाशों ने 67 साल के बुजुर्ग को सरेराह पीटा। वे उनको लाठी, लोहे की रॉड और लात- घूंसों से पीटते रहे और वहां से निकल रहे लोग तमाशा देखते रहे। बुजुर्ग के बेहोश होने के बाद मौके से भाग निकले। वारदात गोल बाजार के पास 18 फरवरी की है। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। बुजर्ग की पहचान राजाराम विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो अस्पताल में फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। गंभीर हालत में राजाराम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लार्डगंज थाना पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले राजाराम के बेटे से आरोपियों का विवाद हुआ था, जिसका बदला उन्होंने पिता से लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपियों को तलाश में जुटी है। देखिए, दो तस्वीरें… घर के बाहर बम फोड़े, गालीगलौज की थी
राजाराम के बेटे संदीप विश्वकर्मा परिवार समेत चेरीताल इलाके में रहते हैं। करीब डेढ़ महीने पहले संदीप के पड़ोस में रहने वाला शुभम जायसवाल अपने दोस्तों के साथ सड़क पर शराब पीकर तेज आवाज में बातचीत कर रहा था। संदीप बाहर निकले और उन्हें डांट दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आरोपियों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। शुभम अपने साथियों के साथ संदीप पर हमला करने की फिराक में था, लेकिन मौका नहीं मिला। 14 जनवरी को आरोपियों ने संदीप के घर के बाहर बम फोड़े। गालीगलौज भी की। पड़ोसियों के इकट्‌ठा होने पर सभी फरार हो गए। ठेला बनवाने का एडवांस देने बुलाया था
18 फरवरी को राजाराम अस्पताल में काम कर रहे थे। शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर राजाराम के मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा- ठेला बनवाना है। हम लोग अस्पताल के बाहर खड़े हैं। चाहे तो एडवांस भी ले सकते हो। ये बात सुनकर राजाराम जैसे ही अस्पताल से बाहर पहुंचे, शुभम ने अपने साथी शनि रजक, विकास रजक और महेंद्र पटेल के साथ उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। फिर बाइक पर बैठकर भाग गए। वारदात से पहले आरोपियों ने अपना चेहरा ढंक लिया था। दोनों हाथ-पैर और गले में फ्रैक्चर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राजाराम को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनके दोनों हाथ, पैर और गले में फ्रैक्चर हैं। शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी गंभीर चोटें हैं। सीएसपी रितेश कुमार शिव ने कहा कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, 40 सेकंड का VIDEO वायरल
धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम बरमंडल में एक युवक के साथ अमानवीय मारपीट का वीडियो सामने आया है। करीब 40 सेकंड के वायरल वीडियो में युवक के हाथ रस्सी से बंधे दिखाई दे रहे हैं और कुछ लोग उसे डंडों व मोटी रस्सी से पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने खड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर बीच सड़क कॉन्स्टेबल की कॉलर पकड़ी, चप्पल से पीटा जबलपुर में पुलिस कॉन्स्टेबल को दो युवकों ने गालियां दीं। चप्पलों से पीटा। वारदात ओमती थाना इलाके में सिविक सेंटर के पास गुरुवार शाम की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा होने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही ओमती थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन लाया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here