ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी ने शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी आत्महत्या कर ली। फौजी अपने बिस्तर पर बैठकर लाइसेंसी राइफल की नली अपने सिर के पास रखी और ट्रिगर दबा दिया। गोली लगते ही सिर फट गया। खून के छींटे कमरे की छत तक जा पहुंचे। मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम श्याम बिहारी भदौरिया (50) है, जो शताब्दीपुरम के रहने राइफल से खुद को गोली मारकर वाले थे। वे मूल रूप से भिंड जिले के तुकेड़ा, मालनपुर के निवासी थे। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… कमरे से गोली चलने की आवाज आई परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात करीब 1.30 से 2 बजे की घटना है। देर रात श्याम बिहारी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। इस दौरान आवाज सुनकर पत्नी और बच्चे कमरे में पहुंचे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने देखा कि श्याम बिहारी बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। उनके पास में .315 बोर की राइफल पड़ी थी। परिजन ने फौरन महाराजपुरा पुलिस को सूचना दी। महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना के बाद जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने बिस्तर और दीवार, छत से सबूत जुटाए हैं। साथ ही राइफल से फिंगरप्रिंट लिए हैं। सुबह से शराब पी रहे थे रिटायर्ड फौजी पुलिस ने परिजनों से वारदात को लेकर पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि श्याम बिहारी सुबह से ही शराब पी रहे थे। रात में नशे की हालत में अपने कमरे में सो गए थे, इसलिए किसी ने उन्हें परेशान नहीं किया। उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली हमें नहीं पता। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला महाराजपुरा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज यशवंत गोयल ने कहा कि सुसाइड की वजह अभी साफ नहीं है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे वजह पता चल सके। केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही असली वजह पता चलेगी। ………………………. यह खबर भी पढ़ें रायसेन में डिप्टी रेंजर समेत दो को गोली मारी:फायरिंग के बाद आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला रायसेन में पूर्व कर्मचारी ने नर्सरी प्रभारी डिप्टी रेंजर सहित दो लोगों को गोली मार दी। डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा को पीठ में गोली लगी। महिला कर्मचारी सुमन बाई की पीठ में लगी गोली शरीर के आर-पार हो गई। वहीं, एक अन्य कर्मचारी डालचंद भागते समय गिर गया, गोली उसके ऊपर से निकल गई। पढ़ें पूरी खबर…
