Homeमध्यप्रदेशपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग:प्रेमी ने नाबालिग से हथियाए 50...

पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग:प्रेमी ने नाबालिग से हथियाए 50 लाख के जेवर; पुलिस पहुंची तो आरोपी ने लगा ली फांसी

सागर में खुरई निवासी 16 वर्षीय छात्रा की प्रयागराज के अंशुमान प्रसाद सिंह से ढाई साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हो गई। बातचीत प्रेम में बदल गई। 19 वर्षीय अंशुमान मुलाकात करने प्रयागराज से खुरई जा पहुंचा। उसके लौटते ही छात्रा के परिजन ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई कि अंशुमान बेटी को ब्लैकमेल कर 35 तोला सोने-चांदी के जेवर और नकदी हथिया ले गया। इनकी कीमत करीब 50 लाख है। शिकायत पर खुरई पुलिस प्रयागराज पहुंची। अंशुमान घर पर नहीं मिला तो उसके परिजन को सारी बात बताई। फोन नंबर देते हुए कहा कि बेटे को पुलिस से संपर्क करने के लिए कहें। इसके बाद पुलिस खुरई लौट आई। बेटे के घर आते ही परिजन ने पुलिस के बारे में बताया। इसके दूसरे दिन अंशुमान ने फांसी लगाकर जान दे दी। वीडियो-फोटो से कर रहा था छात्रा को ब्लैकमेल पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध था। अंशुमान के पास छात्रा के कुछ ऐसे वीडियो-फोटो थे, जिनसे वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। वह 8 अप्रैल 2026 को खुरई आया था। इससे कुछ दिन पहले छात्रा के घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम था। उसकी बुआ इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 15 तोला जेवरात साथ लाई थी। नाबालिग छात्रा ने अपनी बुआ के गहने समेत घर में रखे करीब 35 तोला सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपए अंशुमान को दे दिए थे। जेवर गायब होने की जानकारी छात्रा के परिजन को 10 अप्रैल को लगी। वे अपने स्तर पर गहने ढूंढते रहे। स्कूल में सौंपा थैला, कहा- लड़की को दे देना पुलिस ने कहा- अंशुमान 18 अप्रैल को फिर खुरई पहुंचा। छात्रा से मिलने के लिए उसके स्कूल गया। लेकिन उस दिन लड़की स्कूल नहीं गई थी। अंशुमान ने स्कूल स्टाफ को एक थैला देकर कहा कि यह छात्रा को देना है। जब अगले दिन भी छात्रा स्कूल नहीं पहुंची तो स्टाफ ने थैला खोला। उसमें एक टिफिन रखा था। टिफिन को खोलने पर उसमें एक मोबाइल और लेटर मिला। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने लड़की के परिजन को इस बारे में जानकारी दी। परिजन ने इस बारे में पूछा तो छात्रा ने दोस्ती और ब्लैकमेलिंग का खुलासा कर दिया। इसके बाद परिजन खुरई देहात थाने पहुंचे। 3 जुलाई को पुलिस पहुंची, 4 को फांसी लगा ली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एक हेड कॉन्स्टेबल और एक कॉन्स्टेबल, छात्रा के जीजा के साथ 3 जुलाई को प्रयागराज स्थित अंशुमान के घर पहुंचे थे। उसके नहीं मिलने पर सूचना देकर टीम लौट आई। देर रात घर आए अंशुमान को परिजन ने मामले की जानकारी दी। कार्रवाई के डर से अंशुमान ने 4 जुलाई को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रयागराज की नैनी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बड़ा भाई डॉक्टरी पढ़ रहा, पिता करते हैं ठेकेदारी 19 वर्षीय अंशुमान प्रयागराज के कोरांव गाढ़ा गांव का रहने वाला था। अंशुमान के पिता राजेश्वरी सिंह ठेकेदारी करते है। वे नैनी के खरकौनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा अविनाश सिंह डॉक्टरी पढ़ रहा है। मामले में खुरई देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह दांगी ने कहा- पीड़िता के परिजन ने 1 जुलाई को आवेदन दिया था। इस पर एक टीम को आरोपी की जानकारी के लिए प्रयागराज भेजा था। स्थानीय पुलिस के साथ टीम युवक के घर पर पहुंची तो वह मौजूद नहीं था। टीम वापस आ गई थी। अंशुमान की मौत के संबंध में हमें कोई आवेदन नहीं मिला है। वहीं, नैनी थाने के इंस्पेक्टर बृजगौतम ने बताया कि युवक-छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग था। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… प्यार में लड़के ही जान देते हैं…कहकर लगा ली फांसी इंदौर के नंदा नगर में एक ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें अपनी प्रेमिका, उसकी बहन, भाई और अन्य लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार बताया। युवक ने यह भी कहा कि लड़के सुरक्षित नहीं हैं… उन्हें प्यार साबित करने के लिए जान देना पड़ती है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here