Homeमध्यप्रदेशरायपुर की थ्रीडी फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत:200 मीटर दूर...

रायपुर की थ्रीडी फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत:200 मीटर दूर बिखरे मिले बॉडी पार्ट, मृतकों में 2 MP के रहने वाले

रायपुर के उरला क्षेत्र में स्थित थ्रीडी इनोवेशन फैक्ट्री में मंगलवार शाम को ब्लास्ट हुआ है। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई है। बॉडी पार्ट्स 200 मीटर दूर पड़े मिले। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस, फायर ब्रिगेड और फैक्ट्री प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में घायल कमल सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि लाल सिंह और अरुण पांडे की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक कमल सिंह (25) और लाल सिंह मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के रहने वाले थे, जबकि अरुण पांडे (19) जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में पिग आयरन (कच्चा लोहा) बनाने का काम होता है, जिससे गाड़ियों के पुर्जे तैयार किए जाते हैं। नॉर्थ जोन DCP मयंक गुर्जर ने बताया कि फर्नेस साइड में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। आसपास काम कर रहे मजदूर चपेट में आ गए। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। लापरवाही पूर्वक काम कराया जा रहा था। देखिए ये तस्वीरें- हादसे से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here