Homeमध्यप्रदेशMP में SI-सूबेदार भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी:500 में सिर्फ 436...

MP में SI-सूबेदार भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी:500 में सिर्फ 436 पद भरे, टॉप-10 में 5 OBC उम्मीदवार; संजय परमार बने टॉपर

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने मंगलवार को सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। 500 पदों के लिए हुई भर्ती में महिला और अन्य आरक्षित श्रेणियों में पर्याप्त उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण केवल 436 पदों पर ही चयन हो सका। परीक्षा में ओबीसी वर्ग के संजय परमार ने 595.98 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 में पांच उम्मीदवार ओबीसी वर्ग के हैं। कर्मचारी चयन मंडल के अनुसार, लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 5,113 उम्मीदवार दूसरे चरण की प्रक्रिया में शामिल हुए थे। इनमें से रिक्त पदों के तीन गुना यानी 1,692 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और साक्षात्कार के लिए पुलिस विभाग ने बुलाया। अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा, पीईटी और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई। भर्ती प्रक्रिया के बाद 500 पदों में से 436 पदों पर ही चयन हो सका। महिला और अन्य विशेष श्रेणियों में निर्धारित आरक्षण के अनुरूप पर्याप्त योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने से शेष पद रिक्त रह गए। कर्मचारी चयन मंडल ने बताया कि नियमानुसार कुछ रिक्त पदों का वर्गीकरण भी बदला गया, लेकिन इसके बाद भी सभी पद नहीं भर सके। भर्ती नियमों के अनुसार समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की वरीयता आयु और आरक्षण संबंधी प्रावधानों के आधार पर तय की गई। वहीं, पूर्व सैनिकों को शासन के नियमों के तहत 5 प्रतिशत अतिरिक्त अंक का लाभ केवल मुख्य चरण की प्रारंभिक परीक्षा में दिया गया। ऐसा रहा कटऑफ टॉप टेन में 5 ओबीसी कैटेगिरी के उम्मीदवार कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी रिजल्ट में टॉप टेन के जो परिणाम घोषित किए गए हैं उसमें संजय परमार ने 595.98 अंक हासिल कर टॉप किया है जो ओबीसी कैटेगरी के हैं। इस लिस्ट में टॉप टेन में पांच उम्मीदवार ओबीसी कैटेगरी के हैं। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस के तीन, अनारक्षित कैटेगरी के दो कैंडिडेट शामिल हैं। उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी अंतिम परिणाम के साथ पदवार, श्रेणीवार और संवर्गवार कटऑफ भी जारी किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण और नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया पुलिस विभाग कराएगा। अभ्यर्थी ESB की आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। कर्मचारी चयन मंडल ने स्पष्ट किया है कि यदि परिणाम में किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि सामने आती है, तो आवश्यक संशोधन करने का अधिकार मंडल के पास सुरक्षित रहेगा। —————– ये खबर भी पढ़ें… MP SI भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सीधी भर्ती के 500 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। रिजल्ट के आधार पर कुल 1639 कैंडिडेट्स को अगले चरण के लिए सिलेक्ट किया गया है।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here