Homeमध्यप्रदेश10 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:3.087 किलो मादक...

10 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:3.087 किलो मादक पदार्थ जब्त, सप्लाई नेटवर्क और मऊगंज फैक्ट्री से कनेक्शन की जांच जारी

रीवा पुलिस ने मंगलवार को 3.087 किलोग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 6 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सोनवर्षा निवासी मंडप सिंह (23) और ज्ञानभूषण शर्मा (27) मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स लेकर बिक्री के लिए जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही थाना गढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में मिली 3.087 किलो एमडी ड्रग्स पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 3087 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। हालांकि, एमडी ड्रग्स के मामले में उनकी यह पहली गिरफ्तारी है। मऊगंज में पकड़ी गई फैक्ट्री से भी जोड़कर जांच पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। दो दिन पहले मऊगंज में पकड़ी गई ड्रग्स की खेप की सप्लाई मुंबई तक होने की जानकारी सामने आई थी। इसी वजह से पुलिस इस मामले के तार भी अंतरराज्यीय गिरोह और बड़े शहरों के ड्रग्स तस्करों से जुड़े होने की आशंका पर जांच कर रही है। मऊगंज में ड्रग्स फैक्ट्री का हुआ था खुलासा इससे पहले रविवार रात मऊगंज पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव के एक सुनसान मकान पर छापा मारकर एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया था। मौके से बड़ी मात्रा में संदिग्ध एमडी ड्रग्स, रासायनिक पदार्थ, एसिड, ड्रग्स बनाने के उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी चंदन सिंह समेत पीकचंद्र यादव, अशोक गुप्ता और ऋषभ सेन को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी रीवा जिले के निवासी हैं। उन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में ड्रग्स के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रीवा में ड्रग्स बेचने वाला कांग्रेस नेता पार्टी से बाहर रीवा में नशीला पदार्थ बेचते कैमरे में कैद युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गहरवार को मंगलवार रात 6 वर्ष के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। भास्कर ऐप पर प्रमुखता से खबर चलने के बाद ये कार्रवाई की गई है। पूरी खबर पढ़िए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here