Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में आरती-अजान एक साथ होने से हुआ पथराव:उपद्रवियों के हाथ में...

जबलपुर में आरती-अजान एक साथ होने से हुआ पथराव:उपद्रवियों के हाथ में जो आया, उससे किया हमला; पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया

जबलपुर जिले के सिहोरा के आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास गुरुवार रात आरती और अजान के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में नियंत्रित किया गया। फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। डीआईजी, कलेक्टर और एसपी ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। सिहोरा, खितौला, गोसलपुर, पनागर सहित एक दर्जन से अधिक थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य कराया। एक साथ आरती-अजान बनी तनाव की वजह पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंदिर में आरती और मस्जिद में अजान एक ही समय पर हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और स्थिति झड़प तक पहुंच गई। इसके बाद पथराव की घटना हुई। देखिए 4 तस्वीरें… जबरन मंदिर में घुसने की कोशिश का आरोप दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य अंकेश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात सब कुछ सामान्य था। मंदिर में नियमित रूप से पूजन और आरती की जा रही थी। इसी दौरान मस्जिद का गेट खुला और वहां से 50 से 70 युवकों की भीड़ बाहर आई। उन्होंने मंदिर के सामने खड़े होकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौच की। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। अंकेश के अनुसार, इस दौरान उनके साथी रामजी गुप्ता के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर 10 से 15 लोगों ने मंदिर में घुसने की कोशिश की, जिन्हें रोका गया। मंदिर से घसीटकर मारपीट करने का आरोप अंकेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि साकिर नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ मौके पर मौजूद था। उसने उन्हें मंदिर के अंदर से घसीटकर बाहर निकाल दिया, जिससे वे गिर गए। इसके बाद 15 से 20 लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उनके साथियों ने बीच-बचाव कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। पथराव में मंदिर का कांच टूटा, लोग घायल अंकेश ने बताया कि घटना के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तभी मस्जिद के ऊपर, गेट और आसपास की गली से पथराव शुरू हो गया। यह पथराव करीब 20 से 25 मिनट तक जारी रहा। इस दौरान मंदिर का कांच टूट गया और कुछ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बहोरीबंद विधायक के भाई प्रांजल पांडे को भी पत्थर लगा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मस्जिद में काम चल रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मस्जिद में इन दिनों निर्माण काम चल रहा है, जिसके कारण परिसर में मलबा और पत्थर रखे हुए थे। आरोप है कि विवाद के दौरान इन्हीं पत्थरों का उपयोग कर पथराव किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। बताया गया कि कुछ लोग मस्जिद की छत और गेट के पास से छिपकर पत्थर फेंक रहे थे। जिनके हाथ में जो भी पत्थर आया, उससे पथराव किया गया। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान जारी एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। संदिग्धों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य प्रशासन ने इलाके में फ्लैग मार्च किया और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस के पहुंचने के बाद हालात सामान्य हो गए थे। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और प्रशासन सतर्क है। ये खबर भी पढ़ें… दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़…दो पक्षों में मारपीट-पथराव मध्य प्रदेश के जबलपुर में रात करीब 9 बजे एक युवक ने दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई है। घटना आजाद चौक के वार्ड नंबर 5 में हुई। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here