Homeमध्यप्रदेशआष्टा हादसे के 5 मृतकों का दूसरे दिन हुआ पोस्टमार्टम:राजगढ़ में होगा...

आष्टा हादसे के 5 मृतकों का दूसरे दिन हुआ पोस्टमार्टम:राजगढ़ में होगा अंतिम संस्कार; अस्पताल जाते समय ट्रक से टकराई थी बोलेरो

सीहोर जिले के आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर मैना के पास गोदी जोड़ पर सोमवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांचों मृतकों का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। आष्टा सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने सुबह 7 से 8 बजे के बीच शवों का परीक्षण कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन सभी शवों को लेकर अपने गृह ग्राम राजगढ़ रवाना हो गए हैं, जहां आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। खातेगांव ले जाते समय आमने-सामने भिड़ंत राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के भियापुरा गांव निवासी बनेसिंह (22) मानसिक रूप से बीमार था। परिजन उसे किराए की बोलेरो गाड़ी (MP42ZG0660) से देवास जिले के खातेगांव में उपचार कराने ले जा रहे थे। इसी दौरान गोदी जोड़ के पास आष्टा से शुजालपुर की ओर जा रहे एक खाली ट्रक (MP09HH8670) और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और ट्रक सड़क से करीब 15 फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सब्बल से गाड़ियां काटकर निकालने पड़े शव पुलिस के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य ने आष्टा सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे। टक्कर के बाद शव और घायल गाड़ी के लोहे के कबाड़ में बुरी तरह फंस गए थे। मैना चौकी और पार्वती थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सब्बल और लोहे के औजारों से गाड़ी के पतरे को काटकर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में इन्होंने गंवाई जान: चार घायल, दो की हालत बेहद गंभीर इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी पहचान हेमराज (25), इंदरसिंह (55), राजाराम (45) और राधेश्याम (38) के रूप में हुई है। घायलों में से दो का इलाज सीहोर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो अति गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस और प्रशासन रहा मुस्तैद सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. अमित माथुर ने बताया कि सुबह ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। पार्वती थाना प्रभारी हरि सिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने शवों को ले जाने के लिए वाहन की पेशकश की थी, लेकिन परिजनों ने अपने स्तर पर व्यवस्था कर ली थी। हादसे के बाद एसडीओपी दामोदर गुप्ता समेत प्रशासनिक अमले ने खुद अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की कमान संभाली थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़ें… बोलेरो-ट्रक की टक्कर से 5 की मौत, 4 गंभीर:प्रत्यक्षदर्शी बोले- गाड़ी में तड़प रहे थे, खून से सने लोगों को बचाया; सिर फूटा और पैर टूटे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार अंदर फंस गए, जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here