Homeमध्यप्रदेशविधायक शुक्ला की बस पर पथराव के बाद लगाई आग:इंदौर से उज्जैन...

विधायक शुक्ला की बस पर पथराव के बाद लगाई आग:इंदौर से उज्जैन आ रही बस की टक्कर से 2 गायों की मौत; भड़के ग्रामीण

सोमवार रात उज्जैन के पंथ पिपलाई में बलराम जाट ढाबे के पास उज्जैन आ रही बस ने सड़क पर बैठी दो गायों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गायों की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पहले बस में बैठे यात्रियों को सुरक्षित उतारा, फिर पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद बस में आग लगा दी। जिससे पूरी बस जलकर खाक हो गई। बस इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला की बताई जा रही है। आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया और उज्जैन-इंदौर रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि दो गायों की मौत के बाद कुछ लोगों ने बस को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, प्रारंभिक आशंका है कि बस में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। मामले की जांच की जा रही है। चार तस्वीरें देखिए ये खबर भी पढ़ें… ‌विधायक शुक्ला की बस से हादसा…गुस्साए लोगों ने आग लगाई इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी। अफरा-तफरी मची तो फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। पढ़िए पूरी खबर।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here