Homeमध्यप्रदेशअनूपपुर रेलवे स्टेशन पर बच्चे को पिलर से बांधा, VIDEO:पैसे मांगने पर...

अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर बच्चे को पिलर से बांधा, VIDEO:पैसे मांगने पर 5-7 मिनट तक रस्सी से बांधे रखा, 4 नाबालिग समेत 6 हिरासत में

मध्यप्रदेश के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे 10 वर्षीय एक बेसहारा बच्चे को छह युवकों ने पैसे मांगने पर रेलवे स्टेशन के पिलर से रस्सी से बांध दिया। बच्चा करीब 5-7 मिनट तक बंधा रहा। बाद में आरोपियों ने ही उसकी रस्सी खोल दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद जीआरपी ने चार नाबालिग समेत छह आरोपियों को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। जीआरपी प्रभारी पीएस कुलस्ते ने बताया कि हिरासत में लिए गए छह आरोपियों में चार नाबालिग हैं। अन्य दो आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय टीकाराम काछी (कोतमा निवासी) और टेक इस्लाम (अनूपपुर निवासी) के रूप में हुई है। पैसे मांगने पर बांधा, डराने की बात कही जीआरपी के अनुसार, पीड़ित किशोर लंबे समय से अनूपपुर में खानाबदोश जिंदगी जी रहा है। वह भीख मांगकर अपना गुजारा करता है और रात में जहां जगह मिल जाती है, वहीं सो जाता है। सोमवार सुबह वह रेलवे स्टेशन के बाहर आरोपियों से पैसे मांग रहा था। उन्होंने कई बार मना किया, लेकिन वह उनके पीछे चलता रहा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि किशोर पहले से नशीला सॉल्यूशन सूंघता था और उन्हें आशंका थी कि वह पैसों से फिर वही खरीदेगा। उनका कहना है कि इसी वजह से उसे डराने के लिए पिलर से बांधा था। हालांकि, पुलिस ने इस कृत्य को अमानवीय मानते हुए मामला दर्ज किया है। मेडिकल में चोट नहीं मिली, बाल संरक्षण गृह भेजा जीआरपी ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया। एमएलसी रिपोर्ट में उसके शरीर पर मारपीट या चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल बच्चे को बाल संरक्षण गृह, अनूपपुर भेज दिया गया है। परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। जीआरपी मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here