Homeमध्यप्रदेशMP की लेडी पुलिस अफसर का VIDEO:लिखा- खुद की समस्याएं सुलझ नहीं...

MP की लेडी पुलिस अफसर का VIDEO:लिखा- खुद की समस्याएं सुलझ नहीं रही, नौकरी दूसरों की समस्या सुलझाने वाली कर ली

दमोह देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल का एक वीडियो सोमवार दोपहर सामने आया है। इस वीडियो में वह पुलिस की वर्दी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जिस पर एक संदेश लिखा है। अधिकारियों ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो में चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल वर्दी में एक कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो में ऊपर लिखा है, “खुद की समस्याएं सुलझ नहीं रही और नौकरी दूसरों की समस्या सुलझाने वाली कर लिए।” यह रील कब बनाई गई थी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने दिए जांच के निर्देश वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने तत्काल इसका संज्ञान लिया। एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया कि जबलपुर नाका चौकी प्रभारी की एक वीडियो मिला है, जिसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल एसपी भदोरिया ने यह भी बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने व्यवहार में संयम बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी रील या फोटो वायरल नहीं होनी चाहिए, जिससे अनुशासनहीनता प्रदर्शित होती हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत कार्यक्रम से संबंधित रील का वर्दी में वायरल होना आपत्तिजनक है। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। चार साल में चोर पोस्टिंग प्रियंका पटेल लगभग चार महीने पहले ही जबलपुर नाका चौकी प्रभारी के पद पर नियुक्त हुई हैं। वह करीब तीन साल पहले दमोह कोतवाली में पदस्थ थीं। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया। पिछले साल उन्हें गैसाबाद थाने का प्रभारी बनाया गया था, और वहां से हटाकर उन्हें जबलपुर नाका चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनका एक बेटा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here